दिल्लीः पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आज से केजरीवाल करेंगे आंदोलन
नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को शनिवार को एक खुला खत्त लिखा है। इस पत्र में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात कही है। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के लोगों को धोखा दिया है। केजरीवाल ने अपने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कई ट्वीट किए।
आज से आंदोलन करेंगे केजरीवाल
ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने कहा है , 'चुनावों से पहले पार्टियां अपने घोषणा-पत्र में वादा करती हैं कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे, लेकिन इस मुद्दे पर पिछले 20 साल में किसी ने कुछ नहीं किया।'

केजरीवाल ने की दिल्ली के लोगों से अपील
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को खुला पत्र लिखकर अपने बच्चों के भविष्य की खातिर लड़ने की अपील की है। केजरीवाल बेंगलुरु के एक संस्थान में 10 दिनों की प्राकृतिक चिकित्सा कराकर दिल्ली लौटे हैं। कुछ लोग केजरीवाल की इस प्लानिंग को आने वाले लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देख रहे हैं।

उप-राज्यपाल पर भी केजरीवाल ने साधा था निशाना
इससे पहले केजरीवाल ने उप-राज्यपाल पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि वो लगातार दिल्लीवासियों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के पास कोई ताकत नहीं है, जिसका मतलब है कि दिल्लीवासियों के वोट की कीमत 'जीरो' है।












Click it and Unblock the Notifications