दिल्ली के जिस होटल अर्पित पैलेस में जिंदा जल गए थे 17 लोग, वहां हाथ थामे मिले शव
नई दिल्ली। दिल्ली के करोलबाग स्थित अर्पित पैलेस होटल में लगी भीषण आग में फंसे लोगों ने मंगलवार तड़के के मंजर को भयावह बताया है। होटल में मौजूद रहे लोगों के साथ-साथ पड़ोस के कुछ लोगों ने भी बताया है कि लोगों बुरी तरह से चीख रहे थे, जिससे उनकी आंख खुली। करोल बाग के गुरुद्वारा रोड स्थित होटल अर्पित पैलेस की दूसरी मंजिल पर मंगलवार आग तड़के साढ़े तीन बजे आग लगी। इसमें 17 लोगों की जान चली गई है, जबकि 35 लोग घायल हैं।

आंख खुली तो जो देखा वो भयावह था
अहमदाबाद के डॉक्टर दिलीप त्रिवेदी मंगलवार रात को अर्पित होटल में ठहरे हुए थे। वो बताते हैं, कुछ हलचल और चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मेरी आंख खुली। मैंने देखा कि पहले माले पर मेरे कमरे में धुआं हैं। मैंने दरवाजा खोला तो देखा कि भगदड़ मची हुई है। कुछ लोग नीचे फर्श पर गिरे हुए हैं। ये ऐसा आलम था जिसे बयान करना मुश्किल है। बाहर आ जाने के बाद मैंने अपनी आंखों से देखा कि जान बचाने के लिए एक शख्स ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

मैंने देखा कि लाशें बिखरी हुई थीं
अर्पित होटल के किचन सुपरवाइजर लालचंद के बेटे 22 साल के बेचे सुबह आठ बजे होटल पहुंचे। वो बताते हैं कि जब मैं पहुंचा तो भारी भीड़ होटल में थी। अभी भी लाशें जमीन पर थीं। पुलिस लाशों को इमारत से निकालने में जुटी थी। पुलिस ने बताया है कि हर फ्लोर पर हमें लाशें मिली हैं।कई लाशों के हाथ में हाथ थे। ऐसा लगता है कि लोग जलते हुए भागे लेकिन एक-दो मंजिल उतरकर गिर गए।

इमरजेंसी गेट पर ताला लगा रखा था
मंगलवार को घटनास्थल का दौरा करने के बाद केंद्रीय पर्यटन मंत्री अल्फोंस ने बताया कि अगर लोग आपातकालीन गेट पर आए भी होते तो शायद ही वो बच पाते क्योंकि इस पर ताला लगा था। अल्फोंस ने कहा कि उन्हें लगता है कि नियमों का उल्लंघन हुआ है। महापौर से बात करके यह पता करने को कहा है कि सभी नियमों का पालन हो रहा था या नहीं और अगर होटल प्रबंधन द्वारा कोई लापरवाही बरती गई तो तत्काल कार्रवाई की जाए।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने करोलबाग अर्पित होटल में आग लगने सेमरने वाले लोगों के परिजन को पांच लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। केजरीवाल ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद मुआवजे का ऐलान किया। घटना स्थल पर पहुंचे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली सरकार ने मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी लोग दोषी होंगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications