Corona Report: तीसरी लहर में दिल्ली में आज सबसे ज्यादा मौतें, मुंबई में घटे केस

नई दिल्ली/मुंबई, 20 जनवरी: देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस की रफ्तार धीमी होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली में रोजाना मरीजों का आंकड़ा टेंशन बढ़ा रहा है, हालांकि मुंबई में नए मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 12,306 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 18,815 रिकवरी भी रिकॉर्ड की गई है। वायरस से 43 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं मुंबई में बीते 24 घंटों में 5,708 नए मामले मिले हैं, जबकि 12 लोगों की मौत हुई है।

coronavirus

दिल्ली में आज सबसे ज्यादा मौतें

एक दिन पहले (बुधवार) दिल्ली में 13,785 नए मामले सामने आए थे। साथ ही 35 मरीजों की मौत भी कोरोना के कारण हुई थी। वहीं आज नए मामलों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसी के साथ पॉजिटिविटी रेट 21.48 प्रतिशत हो गई, जो कल तक 23.86 फीसदी थी। दिल्ली में फिलहाल सक्रिय मामलों का आंकड़ा 68,730 हैं।

बता दें कि आज हुई 43 लोगों की मौत दिल्ली में तीसरी लहर के दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा मौत रिकॉर्ड की गई है। दिल्‍ली में 10 जून के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मौत गुरुवार को दर्ज की गई है। इससे पहले 10 जून को 44 मरीजों की मौत रिकॉर्ड की गई थीं।

मुंबई में 5,708 नए कोविड मामले सामने आए

इधर, मुंबई में कोरोना की रफ्तार पहले से थोड़ी कम होती नजर आ रही है। गुरुवार को बीते 24 घंटों में शहर से 5,708 नए कोविड के मामले सामने आए है। इस दौरान 12 मरीजों ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवा दी। वहीं 15,440 मरीज वायरस से रिकवरी होकर घर लौटे हैं। मुंबई में एक्टिव मामलों की संख्या 22,103 हैं।

हालांकि तीसरी लहर के दौरान बढ़े मरीजों की तुलना में अब मुंबई में पहले से गिरावट देखने को मिल रही है। एक दिन पहले यानी बुधवार को मुंबई से 6032 नए मरीज दर्ज किए गए थे। साथ ही 12 मरीजों की मौत भी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+