दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ी भीड़, बढ़ते ईंधन की कीमतों से महंगा हो सकता है किराया
नई दिल्ली। कोविड महामारी की दूसरी लहर के कारण ट्रैफिक में भारी गिरावट के बाद, दिल्ली हवाई अड्डे ने गुरुवार को कहा कि जून में लॉकडाउन और यात्रा में ढील के बाद यात्रियों की संख्या में धीरे-धीरे लेकिन लगातार वृद्धि देखी जा रही है। लेकिन बुरी खबर ये है कि अब आपको हवाई यात्रा करने वाले के लिए ज्यादा किराया देना होगा। कारण यह है कि तेल कंपनियों ने एयर टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में इजाफा कर दिया है। पिछले 6 महीनों में इसकी कीमतों में 30% का इजाफा हुआ है। ताजे मामले में गुरुवार को दिल्ली में ATF की कीमत में 3.6% का इजाफा देखा गया। इससे इसकी कीमत 68 हजार 262 रुपए प्रति किलो लीटर पर पहुंच गई।

जनवरी में इसकी कीमत 50 हजार 979 रुपए थी। तब से लगातार तेल कंपनियां इसकी कीमतों में इजाफा कर रही हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने कहा कि उसने गुरुवार को कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है। यह कंपनी ATF की सबसे बड़ी सप्लायर है। ATF की बढ़ती कीमतों के पीछे कारण यह था कि वैश्विक स्तर पर तेलों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसलिए तेल कंपनियों ने यहां भी कीमतें बढ़ाना शुरू किया है। दिल्ली में इसकी कीमतें 68 हजार 262 रुपए पर पहुंच गई हैं। कोलकाता में यह 3.27% बढ़ कर 72 हजार 295 रुपए पर जबकि मुंबई में यह 3.77% बढ़ कर 66 हजार 483 रुपए पर पहुंच गई है। चेन्नई में भी इसकी कीमत 66 हजार 483 रुपए ही है।












Click it and Unblock the Notifications