स्वास्थ्य मंत्रालय के मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, ऑफिस हुआ सील
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस का प्रकोप चरम पर है। उसने अब हेल्थ मिनिस्ट्री में दशतक दे दी है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के निर्माण भवन स्थित स्वस्थ्य मंत्रालय में कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मेडिकल एजुकेशन डिवीजन के हेल्थ सर्विसेस के डायरेक्टर जनरल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही दफ्तर को सील कर दिया गया है और सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है।
Recommended Video

आपको बता दें कि कोरोना वायरस ने दिल्ली को बेहाल कर रखा है। यहां स्थित कई मंत्रालयों में कोरोना के पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। कुछ दिनों पहले श्रम शक्ति भवन और नीति आयोग की बिल्डिंग में भी कोरोना वॉयरस पाया गया था। उससे पहले एम्स में भी स्वास्थ्य मंत्रालय के आफिस में कोरोना पाया गया था फिलहाल दिल्ली में मरीजो की संख्या 11088 हो गयी है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 176 तक जा पहुँचा है। दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल 5720 एक्टिव मामले हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के चलते कुल 176 लोगों की जान जा चुकी है।
दिल्ली में 24 घंटे में मिले 534 पॉजिटिव मरीज
रोज दिल्ली संक्रमण के नए रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव केसों में उछाल आया है। महज 24 घंटों के अंदर दिल्ली में 534 नए कोरोना के केस सामने आए है। ये एक दिन में पॉजिटिव मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है।












Click it and Unblock the Notifications