दिल्ली के पॉश इलाके से 91 साल के बुजुर्ग का अपहरण, फ्रिज में बंद कर ले गया नौकर
दिल्ली के पॉश इलाके से 91 साल के बुजुर्ग को फ्रिज में बंद कर ले गया नौकर
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 91 साल के एक बुजुर्ग के अपहरण का मामला सामने आया है। कथित तौर पर बुजुर्ग के नौकर ने ही उनका अपहरण किया है। जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर कैलाश के रहने वाले कृष्ण खोसला बुजुर्ग को उनके नौकर ने बेहोश किया और फ्रिज में रखकर ले गया। रविवार सुबह बुजुर्ग का किडनैप किया गया है, बुजुर्ग की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।

बताया गया है कि कृष्ण खोसला अपनी पत्नी और नौकर किशन के साथ रहते हैं। रविवार को एक मिनी ट्रक से 6 लोग उनके घर में पहुंचे। इन्होंने कृष्ण खोसला और उनकी पत्नी को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इन लोगों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वो कृष्ण खोसला को फ्रिज के अंदर बंद कर फ्रिज को उठाकर घर के खड़े मिनी ट्रक में डालकर फरार हो गए।
रविवार दिन में जब कृष्ण खोसला की पत्नी को जब होश आया तो उन्होंने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी है। नौकर किशन एक साल से घर में रह रहा था। पुलिस का कहना है कि नौकर के गिरफ्त में आते ही सारा मामला साफ हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications