दिल्ली में फिर दर्दनाक हादसा, पानी भरने से तालाब बना पार्क, 7 साल के बच्चे की डूबने से मौत,2 की पहले भी गई जान

Delhi News: दिल्ली में बारिश का पानी जानलेवा होता जा रहा है। दिल्ली के रोहिणी में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक सात साल के बच्चे की मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रोहिणी सेक्टर-20 स्थित पार्क में बारिश के पानी से बने तालाब में 10 अगस्त को सात वर्षीय बच्चा डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। इससे पहले दिल्ली के रोहिणी के प्रेम नगर में रानी खेड़ा बस डिपो के सामने खाली पड़े प्लॉट में बारिश के पानी में डूबकर दो लड़कों की मौत हो गई थी। पुलिस को घटना की जानकारी शुक्रवार रात 8.20 बजे मिली थी, जब अस्पताल में डॉक्टरों ने लड़कों उदय (15) और मयंक (17) को मृत घोषित कर दिया था।

Delhi News

ये भी पढ़ें- राजेंद्र नगर कोचिंग हादसे की अब CBI करेगी जांच, दिल्ली हाईकोर्ट ने सौंपी, पुलिस को भी लगाई फटकार

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार (9 अगस्त) को हुई भारी बारिश के दौरान बने तालाब जैसे बेसिन में डूबने से 15 और 17 साल के दो लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना रोहिणी के प्रेम नगर इलाके में हुई, जहां उदय (15) और मयंक (17) नाम के दो लड़कों की बारिश के पानी से भरे तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। इसके अलावा अलग-अलग घर गिरने की घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- UPSC की तैयारी कर रहे राजेंद्र नगर के छात्रों की सरकार से क्या है मांग? ये सब सही हो जाए, तो ऐसी नौबत ही ना आए

दिल्ली पुलिस ने पूरे मामले पर क्या कहा?

डीसीपी (रोहिणी) जीएस सिद्धू ने बताया कि प्रेम नगर थाने में एक अस्पताल से दो किशोर लड़कों की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची और मृतक लड़कों के मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) हासिल किए। एमएलसी के मुताबिक दोनों लड़कों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

डीसीपी ने बताया, "प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़के दिल्ली के रानी खेड़ा बस डिपो के सामने डीडीए की जमीन पर बारिश के पानी से बनी झील में नहाते समय डूब गए थे।" अधिकारी ने बताया कि मृतक लड़कों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रख दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+