राजेंद्र नगर कोचिंग हादसे की अब CBI करेगी जांच, दिल्ली हाईकोर्ट ने सौंपी, पुलिस को भी लगाई फटकार

Rajendra Nagar Coaching Centre Incident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर में तीन यूपीएससी अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी। अब इस मामले में सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने अब इस मामले की जांच CBI को सौंप दी।

इतना ही नहीं, कोर्ट ने CBI जांच की निगरानी के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को नामित करने का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने अब तक की जांच पर सवाल उठाते हुए दिल्ली पुलिस को भी कड़ी फटकार लगाई। दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट शुक्रवार 2 अगस्त को तीन छात्रों की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

rau s ias study circle

सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने एसयूवी के ड्राइवर की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते हुए दिल्ली पुलिस से कहा, 'गनीमत है कि आपने बेसमेंट में घुसने के लिए बारिश के पानी का चालान नहीं काटा।' सुनवाई के समय एमसीडी कमिश्नर और स्थानीय DCP भी कोर्ट में मौजूद रहे।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस से पूछा कि क्या उन्हें पता है कि बिल्डिंग प्लान को किसने मंजूरी दी। इसपर दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस बारे में पूछा है। दिल्ली पुलिस का ये जवाब सुनकर पुलिस कोर्ट नाराज हो गई। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा, 'आप ऐसे बात करते हैं...जैसे आपके पास कोई पावर ही नहीं है।'

कोर्ट ने कहा कि आखिर आप पुलिस हैं...आपको सब कुछ मिलेगा। आप जाकर एमसीडी ऑफिस से फाइलें जब्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं, हाई कोर्ट ने एमसीडी के अधिकारियों से सीवेज सिस्टम के बारे में सवाल किया। कहा कि घटना की आप वैज्ञानिक तरीके से जांच करें, किसी तरह के तनाव में नहीं आना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+