कोहरे की वजह से 41 ट्रेनें लेट, 3 रद्द ,ठिठुर रहा है उत्तर भारत, लोग परेशान
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान ठिठुरन बने रहने के साथ व कोहरा छाने की संभावना जताई है।
लखनऊ। पूरा उत्तर भारत इस समय घने कोहरे की चपेट में हैं तो वहीं दिल्ली वालों की आज की सुबह कोहरे की काली चादर के बीच में हुई है। कोहरे के कारण दिल्ली से चलने वाली 41 ट्रेनें लेट चल रही हैं और 3 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
तो वहीं यूपी कई हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान ठिठुरन बने रहने के साथ व कोहरा छाने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल व जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी का राज्य के अधिकांश हिस्सों पर असर हुआ है।
शीतलहर का असर बढ़ा
एक तरफ जहां शीतलहर का असर बढ़ा है, वहीं तापमान में भी गिरावट आई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में ठिठुरन और कोहरे का असर बना रहेगा।













Click it and Unblock the Notifications