दिल्ली में 24 घंटे में 17,282 नए मामले, अस्पतालों के साथ अटैच किए गए होटल और बैंक्वेट हॉल, देखें लिस्ट
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। अस्पतालों में बेड की कमी न हो इसके लिए दिल्ली सरकार युद्ध स्तर पर जुटी हुई है। अब दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि 23 होटलों को कोरोना हॉस्पिटल से जोड़ा जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इस संबंध में बैठक की थी और आज यानी कि बुधवार को उन होटलों की लिस्ट जारी कर दी गई है।

केजरीवाल ने कहा कि इस कदम से 23 प्राइवेट अस्पतालों में कुल 2394 बेड्स बढ़ जाएंगे। आदेश के मुताबिक, अस्पताल इन होटलों और बैंक्वेट हॉल में मरीजों को उनकी कंडीशन के आधार पर एडमिट करेंगे लेकिन अगर तबीयत खराब होती है तो उनको तुरंत मेन हॉस्पिटल में शिफ्ट करना होगा।
दिल्ली में टूटा कोरोना का रिकॉर्ड
कोरोना दिल्ली में विक्राल रूप लेता जा रहा है। बुधवार को पहली बार सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए कोरोना के 17000 से अधिक नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसने सरकार की मुश्किल बढ़ा दी है। दिल्ली में अब संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा भी बढ़कर 7.67 लाख पहुंच गया है। इसके साथ ही अब पॉजिटिविटी रेट भी 15.92 फीसदी पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में 104 मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ ही मृतकों की कुल संख्या 11,540 हो गई है।
ये है उन होटलों की लिस्ट
- होटल पित्रशिष, राज वाटिका बैंक्विट हॉल, होटल जेपी सिद्धार्थ- बीएल कपूर हॉस्पिटल
- फ्रेजर सुइट्स-धरमशिला हॉस्पिटल
- क्रिस्टल बैंक्विट लक्ष्मी नगर- मेट्रो हॉस्पिटल प्रीत विहार
- होटल जीवितेश, गोल्डन मोमेंट्स बैंक्विट हॉल, होटल सिटी इंटरनेशनल और होटल मेट्रो हाइट्स- गंगा राम हॉस्पिटल
- कैस्पिया होटल- मैक्स हॉस्पिटल शालीमार बाग
- सूर्य होटल न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी- होली फैमिली हॉस्पिटल ओखला
- होटल LA- जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल
- सेवन सीज होटल एंड बैंक्विट हॉल- सरोज सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल
- होटल कंट्री इन- पुष्पावती सिंघानिया हॉस्पिटल
- होटल पार्क इन- मूलचंद हॉस्पिटल
- svelte होटल- मैक्स हॉस्पिटल साकेत
- क्राउन प्लाजा होटल- फॉर्टिस हॉस्पिटल, शालीमार बाग
- क्राउन प्लाजा होटल ओखला- अपोलो हॉस्पिटल
In view of surge in #COVID19 cases & in order to augment COVID hospital bed capacity, these hotels are to be linked to hospitals mentioned against their names for converting them into extended COVID hospitals: Delhi Govt pic.twitter.com/nUnzzFtfaP
— ANI (@ANI) April 14, 2021












Click it and Unblock the Notifications