Agni 5 Nuclear मिसाइल का सफल परीक्षण, 5000 KM तक अंधेरे में भी मार कर सकती है ये बैलिस्टिक मिसाइल
भारत सिक्योरिटी मजबूत करने की दिशा में लगातार पहल कर रहा है। आज 5000 किलोमीटर तक मार कर सकने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।

रक्षा क्षेत्र में भारत लगातार अत्याधुनिक हथियारों को अपने बेड़े में शामिल कर रहा है। भारत की सामरिक नीति में डिफेंस के उपकरणों को अत्याधुनिक बनाने पर प्राथमिकता दी जा रही है। अग्नि 5 बैलिस्टिक मिसाइल भी इसी की मिसाल है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि परमाणु सक्षम इस मिसाइल का सफल नाइट ट्रायल किया गया।
पड़ोसी मुल्कों से चुनौती की आशंका के बीच तगड़ी सुरक्षा बंदोबस्त रहे, ये सुनिश्चित करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए भारत ने आज 5,000 किलोमीटर से अधिक दूरी तक के लक्ष्यों को भेदने में सक्षम अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
समाचार एजेंसी ANI ने रक्षा सूत्र के हवाले से बताया कि परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 5 को अंधेरे में भी लॉन्च किया जा सकता है। गुरुवार को इस मिसाइल का सफलतापूर्वक रात्रि परीक्षण किया गया।












Click it and Unblock the Notifications