भारतीय नौसेना को मिलेंगें आठ पनडुब्बीरोधी युद्धपोत, GRSE को मिला ठेका
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने पब्लिक सेक्टर की शिपयार्ड कंपनी गार्डन रीच शिल्पबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) से आठ पनडुब्बी रोधी युद्धपोत (एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट्स) बनाने की डील की है। जीआरएसई को 6311 करोड़ में ये ठेका दिया गया है। सौदे के तहत यह कंपनी नौ सेना को दुश्मन देश के समंरीन पर पानी के नीचे ही वार करने वाला युद्धपोत बनाकर देगी।

लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज पढ़ने के लिए क्लिक करें
जीआरएसई और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, करार पर हस्ताक्षर के 42 महीनों के भीतर पहले पोत की डिलीवरी करनी होगी। इसके बाद हर साल दो पोत की डिलीवरी करनी होगी। करार पर हस्ताक्षर के 84 महीने के भीतर परियोजना पूरी होगी।












Click it and Unblock the Notifications