जनरल बिपिन रावत होंगे देश के पहले CDS,सरकार ने किया औपचारिक ऐलान, 1 जनवरी से संभालेंगे कार्यभार
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) होंगे। केंद्र सरकार की ओर से इसका औपचारिक ऐलान किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार देर शाम इसका औपचारिक ऐलान कर दिया। जनरल बिपिन रावत 1 जनवरी से सीडीएस का कार्यभार संभालेंगे।

जनरल बिपिन रावत तीनों सेनाओं की कमान संभालेंगे। बतौर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ वह तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बैठाने का काम करेंगे। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के तौर पर वह तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बैठाने का काम करेंगे। वो देश के सर्वोच्च रक्षा अधिकारी होंगे और तीनों सेनाओं की बागडोर संभालेगे। बतौर सीडीएस सीधे तौर पर रक्षा मंत्री को रिपोर्ट करेंगे।
31 दिसंबर 2019 को वो सेना प्रमुख के तौर पर उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसके बाद से वो सीडीएस की जिम्मेदारी संभालेंगे। आपको बता दें कि सीडीएस पोस्ट की मांग करगिल वार के समय से ही होती रही है।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का कार्यकाल 3 साल के लिए और बढ़ाया। चीफ ऑफ डिफेंस के रिटायर होने की उम्र 65 साल कर दी गई। इस पद की जिम्मेदारी तीनों सेनाओं से जुड़े मामलों में रक्षामंत्री को सलाह देना होगा। ये रक्षामंत्री का प्रधान सैन्य सलाहकार के तौर पर होगा।












Click it and Unblock the Notifications