लंबे समय से अटके प्रस्ताव को रक्षा मंत्रालय ने किया मंजूर, नौसेना को मिलेंगे 111 हेलीकॉप्टर
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय के एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत भारतीय नौसेना के लिए 21,738 करोड़ रुपए में 111 हेलीकॉप्टर खरीदने के सौदे को मंजूरी दे दी गई। बता दें कि रणनीतिक साझेदारी मॉडल के तहत यह पहला सौदा है, जिसे सरकार ने मंजूरी दी है। मंत्रालय ने नौसेना के यद्धपोत के लिए नौ एक्टिव टोड ऐसे सोनार सिस्मट की खरीद के लिए 450 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है। सूत्रों ने जानकारी दी कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतरमण की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। ये प्रस्ताव लंबे समय से रुके हुए थे। फैसला हुआ है कि 16 हेलीकॉप्टर तैयार स्थिति में ही खरीदे जाएंगे, जबकि शेष 95 हेलीकॉप्टरों का विनिर्माण एवं उत्पादन भारत में ही किया जाएगा।

रणनीतिक साझेदारी मॉडल के तहत, फॉरेन जेट, हेलीकाप्टर, बख्तरबंद वाहनों और पनडुब्बियों को बनाने के लिए विदेशी कंपनियों के साथ सेना में शामिल होने के लिए भारतीय कंपनियों को चुनेगी। इसमें लार्सन एंड टर्बो लिमिटेड, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लिमिटेड, टाटा समूह और अडानी समूह की भारतीय कंपनियां इस नई पॉलिसी से सबसे अधिक लाभान्वित होने की संभावना है।
रक्षा मंत्री ने कहा था कि वर्तमान सरकार ने डीपीपी (रक्षा खरीद प्रक्रिया) 2016 की घोषणा सहित महत्वपूर्ण नीतिगत पहलों की एक श्रृंखला के तहत की है, जिसमें स्वदेशी डिजाइन और रक्षा उपकरणों के निर्माण, रणनीतिक साझेदारी मॉडल की स्थापना, एफडीआई के उदारीकरण (विदेशी प्रत्यक्ष निवेश) मानदंडों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications