राजनाथ सिंह बोले-भारत-चीन गतिरोध के समय सेना ने करिश्माई काम किया
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Defence Minister Rajnath Singh) ने शनिवार को कहा कि भारत-चीन गतिरोध(India-China standoff ) के दौरान भारतीय सेना(Indian army) द्वारा किए गए "सराहनीय" कार्य ने देश का मनोबल और गौरव बढ़ाया है। रक्षामंत्री ने कहा कि इंडो चाइना स्टैंड ऑफ के दौरान भारतीय सेना ने करिश्माई काम किया है, जिससे पूरे देश का हौसला बढ़ा है। देश का मस्तक ऊंचा हुआ है।

लखनऊ में सेंट्रल कमांड हेडक्वॉटर में एक नए अस्पताल के शिलान्यास समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि, यह नया निर्माण हमें एक संदेश देता है कि अगर पिछले साल बाधाएं थीं तो इस साल समाधान होगा। अगर पिछले साल निराशा की स्थिति थी, तो यह साल उत्साह से भरा होगा। उनहोंने कहा कि यह दौर चलता रहता है। हमें देश के बेहतरी के लिए हर स्थिति में अपना प्रयास जारी रखना चाहिए।
मंत्री ने कहा कि कोविड की चपेट में पूरी दुनिया है। क्या कभी सोचा था कि बगैर धूमधाम के होली का त्योहार मनाएंगे। ईद मनाएंगे। रेलें बंद हो जाएंगी, हवाईजहाज बंद हो जाएंगे। आपदा आने के साथ ही निपटने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। पीएम लगातार बैठक करते थे। 2 लैब थीं, आज हजार से ज्यादा हैं। मास्क, पीपीई किट नहीं थीं। वहीं अब मास्क, वेंटिलेटर बनाकर देश ही नहीं दूसरे देशों को एक्सपोर्ट भी कर रहे हैं। लेकिन डॉक्टर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ ने जोखिम न उठाया होता तो सारा इंफ्रास्ट्रक्चर धरा रह जाता। ये फ्रंट लाइन सोल्जर रहे।
राजनाथ सिंह ने कहा कि, आज टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। भारत ने अपना वैक्सीन विकसित किया है, और कई अन्य विकास प्रक्रिया में हैं। हम न केवल टीकों की अपनी मांग को पूरा करेंगे, बल्कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भी इसकी आपूर्ति करेंगे, क्योंकि भारत के लिए, पूरा विश्व एक परिवार है। इस अवसर पर सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य कमान सेनाध्यक्ष ले. जनरल आईएस धूमन भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications