डिफेंस एक्सपो 2022 को किया गया स्थगित, रक्षा मंत्रालय ने कहा- नई तारीख जल्द बताएंगे

नई दिल्ली, मार्च 04। गुजरात के गांधीनगर में 10 मार्च से 14 मार्च के बीच आयोजित होने वाले डिफेंस एक्सपो 2022 को स्थगित कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि इस एक्सपो में पार्टिसिपेट करने वाले प्रतिभागियों द्वारा अनुभव की जा रही लॉजिस्टिक समस्याओं के कारण ही इस एक्सपो को स्थगित किया जा रहा है। नई तारीखों के बारे में उचित समय पर सूचित कर दिया जाएगा।

Defence Expo

सैन्य ताकत प्रणाली का प्रदर्शन होता है इस एक्सपो में

आपको बता दें कि डिफेंस एक्सपो रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित किया जाता है। इस एक्सपो में रक्षा मंत्रालय देश की सैन्य ताकत प्रणाली का प्रदर्शन करता है। इसमें दूसरे देश और रक्षा सामान बनाने वाली कंपनियां भी हिस्सा लेती हैं। रक्षा मंत्रालय डिफेंस एक्सपो का आयोजन हर दो साल में करती है।

2020 में हुआ था आखिरी डिफेंस एक्सपो

यह डिफेंस एक्सपो का 12वां एडिशन था। कोरोना की वजह से डिफेंस एक्सपो पिछले साल नहीं हुआ था। आखिरी बार डिफेंस एक्सपो 5-9 फरवरी, 2020 को लखनऊ में हुआ था, जिसमें कई देशों ने हिस्सा लिया था और 12 लाख से ज्यादा लोग इसे देखने पहुंचे थे। इस बार के डिफेंस एक्सपो में 63 देशों के 121 विदेशी प्रदर्शकों सहित 973 प्रतिभागियों को इसमें हिस्सा लेना था। एक अधिकारी ने पिछले महीने कहा था, "100 से अधिक विदेशी फर्मों सहित 900 से अधिक कंपनियों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। हमें उम्मीद है कि यह संख्या 1,000 से अधिक हो जाएगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+