राहुल के खिलाफ 'मोदी' ने दर्ज कराया मानहानि का केस, कहा- उनके बयान के बाद लोग उड़ा रहे मेरा मजाक

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा चुनावी रैली में दिए गए एक बयान का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राहुल गांधी के खिलाफ उस बयान को लेकर बुलंदशहर कोर्ट में मानहानि का केस (Defamation Case) दर्ज कराया गया है जिसमें राहुल ने कहा था कि सारे चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं। राहुल गांधी ने कर्नाटक की एक चुनावी रैली में ये बयान दिया था।

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराने वाले जगदीप कुमार मोदी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान से उनके परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है क्योंकि इस बयान के बाद कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। जगदीप कुमार मोदी ने कहा, 'राहुल ने मोदी सरनेम वालों को बदनाम करने की मंशा से बयान दिया। जबकि वे जानते हैं कि ये सही नहीं है।'

राहुल गांधी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग

राहुल गांधी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग

जगदीप कुमार ने राहुल गांधी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। एक चुनावी रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए 'चौकीदार 100 प्रतिशत चोर है' कहा था। राहुल गांधी ने कहा कि सारे चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं। राहुल गांधी राफेल के मुद्दे पर मोदी सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं। राहुल के इस बयान पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी की तीखी प्रतिक्रिया आई थी।

पढ़ें-बिहार लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

सुशील मोदी ने भी दी थी मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

सुशील मोदी ने भी दी थी मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

राहुल गांधी के इस बयान पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा था, 'मैं पटना की अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा। क्या 'मोदी' सरनेम रखना गुनाह है? राहुल गांधी ने करोड़ों लोगों को 'चोर' कहा है और उनकी भावनाओं को आहत करने का काम किया है।' सुशील मोदी ने ट्वीट कर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने को कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+