भीड़ से दीपिका का निकलना हुआ मुश्किल, तो प्रोटेक्टिव हस्बैंड की तरह यूं आगे आए रणवीर

बॉलीवुड एक्टर्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में वेडिंग डेस्टीनेशन के बाद वापस घर लौट आए हैं। दोनों रविवार को वापस मुंबई लौटे और उन्हें देखने के लिए जैसे फैंस का पूरा सैलाब उमड़ गया।

Recommended Video

    Ranveer Singh PROTECTS Deepika Padukone from crowd; Watch Video | FilmiBeat
    Deepika-Ranveer

    मुंबई। बॉलीवुड एक्टर्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में वेडिंग डेस्टीनेशन के बाद वापस घर लौट आए हैं। दोनों रविवार को वापस मुंबई लौटे और उन्हें देखने के लिए जैसे फैंस का पूरा सैलाब उमड़ गया। रणवीर और दीपिका की एक झलक पाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली। इस भीड़ से दोनों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया था, लेकिन रणवीर ने एक प्रोटेक्टिव हस्बैंड की तरह अपनी पत्नी को इस भीड़ से बाहर निकाला।

    रणवीर-दीपिका की एक झलक देखने को पहुंचे फैंस

    रणवीर-दीपिका की एक झलक देखने को पहुंचे फैंस

    दीपिका-रणवीर सिंह रविवार को अपने घर मुंबई पहुंचे। मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलने के लिए दोनों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मुंबई एयरपोर्ट पर दीपिका-रणवीर की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। ऐसे में दोनों को बाहर निकलने में काफी परेशानी हुई। पत्नी दीपिका को कोई तकलीफ न पहुंचे, इसलिए रणवीर ने एकदम जेंटलमैन की तरह उन्हें बाहर निकाला।

    अपनी बाहों में भर दीपिका को भीड़ से निकाला बाहर

    अपनी बाहों में भर दीपिका को भीड़ से निकाला बाहर

    रणवीर अपने हाथों से दीपिका को भीड़ से बचाते हुए गाड़ी तक पहुंचे। हाई सिक्योरिटी होने के बावजूद एयरपोर्ट पर भीड़ को संभालना भारी हो रहा था। तभी अपनी रणवीर को खुद ही दीपिका को बाहर निकालना पड़ा। एयरपोर्ट से निकलने के बाद दोनों रणवीर के घर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया के लिए पोज किया और सभी का शुक्रिया अदा किया।

    दो रीति-रिवाजों से हुई है दोनों की शादी

    दो रीति-रिवाजों से हुई है दोनों की शादी

    रणवीर-दीपिका ने 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाज के साथ शादी की। वहीं 15 नवंबर को शादी सिंधी परंपरा से हुई। इस शादी को बेहद निजी रखा गया था और केवल परिवार और करीबी दोस्त ही इसमें शामिल हुए थे। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड के अपने दोस्तों के लिए दोनों मुंबई में एक बड़ा रिसेप्शन रखेंगे। वहीं एक पार्टी दीपिका के होमटाउन बेंगलुरू में भी होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+