दीपिका-रणवीर की मेहंदी-हल्दी और शादी की तस्वीरें आई सामने, देखिए
दुनियाभर में अपने लाखों-करोड़ों फैंस को तस्वीरों का कई दिनों तक इंतजार कराने के बाद आखिरकार रणवीर-दीपिका ने शादी की फोटो अपने फैंस के साथ शेयर कीं। दीपिका और रणवीर ने हल्दी, मेहंदी और शादी की अंदर की तस्वीरें अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं

नई दिल्ली। दुनियाभर में अपने लाखों-करोड़ों फैंस को तस्वीरों का कई दिनों तक इंतजार कराने के बाद आखिरकार रणवीर-दीपिका ने शादी की फोटो अपने फैंस के साथ शेयर कीं। दीपिका और रणवीर ने हल्दी, मेहंदी और शादी की अंदर की तस्वीरें अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जो पोस्ट करते ही वायरल हो गईं।

मोबाइल बैन होने से नहीं आई थीं ज्यादा तस्वीरें
दीपिका और रणवीर सिंह ने लंबा इंतजार कराने के बाद फैंस के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से शादी की तस्वीरें शेयर की। रणवीर और दीपिका की शादी की तस्वीरों का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। दोनों ने अपनी शादी में मोबाइल फोन्स बैन कर दिए थे, जिससे शादी की ज्यादा तस्वीरें सामने नहीं आ पाई थीं।

हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की भी आई तस्वीरें
इन तस्वीरों में रणवीर और दीपिका दोनों ही काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। दोनों ने हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की भी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों डांस कर रहे हैं। वहीं कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से हुई शादी की तस्वीरें भी जारी की हैं।

दो तरह से हुई थी दोनों की शादी
रणवीर-दीपिका ने 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाज के साथ शादी की। वहीं 15 नवंबर को शादी सिंधी परंपरा से हुई। इस शादी को बेहद निजी रखा गया था और केवल परिवार और करीबी दोस्त ही इसमें शामिल हुए थे।

बेंगलुरू और मुंबई में होगा रिसेप्शन
कहा जा रहा है कि बॉलीवुड के अपने दोस्तों के लिए दोनों मुंबई में एक बड़ा रिसेप्शन रखेंगे। वहीं एक पार्टी दीपिका के होमटाउन बेंगलुरू में भी होगी, जिसके लिए दोनों मंगलवार को बेंगलुरू पहुंच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications