जिस कंडोम का विज्ञापन करते हैं रणवीर, उसने कैसे दी उन्हें शादी की बधाई, देखिए

छह साल के रिलेशनशिप के बाद बुधवार को आखिरकार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने बुधवार को कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी की, वहीं गुरुवार को सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की जाएगी।

Deepika Padukone, Ranveer Singh

नई दिल्ली। छह साल के रिलेशनशिप के बाद बुधवार को आखिरकार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने बुधवार को कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी की, वहीं गुरुवार को सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की जाएगी। शादी के बाद से ही दोनों को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। जहां एक ओर इंडस्ट्री से दोनों को बधाइयां मिल रही हैं, वहीं दूसरी ओर बड़े-बड़े ब्रांड्स ने भी इस कपल को शुभकामनाएं दी हैं। रणवीर सिंह द्वारा एंडोर्स किए जाने वाले कई ब्रांड्स ने उन्हें बधाई दी है, जिसमें ड्यूरेक्स की बधाई फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है।

ट्विटर पर वायरल हुई ड्यूरेक्स की बधाई

ट्विटर पर वायरल हुई ड्यूरेक्स की बधाई

दीपिका-रणवीर की शादी के बाद से चारों तरफ से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं, लेकिन ट्विटर पर कंडोम ब्रांड ड्यूरेक्स की बधाई वायरल हो गई है। रणवीर सिंह इंडस्ट्री के पहले मेनस्ट्रीम एक्टर हैं जो किसी कंडोम ब्रांड के एंबैस्डर हैं। ड्यूरेक्स ने अपने ब्रांड एंबैस्डर को बड़े ही अनोखे अंदाज में बधाई दी है। ड्यूरेक्स की इस बधाई पर फैंस के खूब मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। वैसे ड्यूरेक्स पहली बार इस कारण से चर्चा में नहीं है, ऐसी बधाइयां वो विराट-अनुष्का और सोनम-आनंद को भी दे चुका है।

अमूल ने भी ब्रैंड एंबैस्डर को यूं दी शुभकामनाएं

रणवीर सिंह अमूल से भी जुड़े हुए हैं। ऐसे में वो अपने ब्रांड एंबैस्डर को बधाई देने में कैसे पीछे रहता। अमूल ने इटली के लेक कोमो के सामने खड़े रणवीर-दीपिका का एक बेहद प्यारा पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें दोनों शादी के जोड़े में खड़े हैं और एक-दूसरे को ब्रेड टोस्ट खिला रहे हैं। इसपर लिखा है, 'रणवीर अब सिंगल नहीं रहे।'

कोटक ने दे डाला शादी का न्योता

वहीं कोटक महिंद्रा बैंक ने भी अपने फेवरेट ब्रांड एंबैस्डर को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। कोटक ने एक वीडियो पोस्ट कर सभी को साल की सबसे बड़ी शादी में शामिल होने का न्योता दिया है। दीपिका-रणवीर को इंडस्ट्री के लोगों ने भी बधाई दी है। करण जौहर से लेकर निमरत कौर ने कपल को जिंदगी के नए पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

दीपिका-रणवीर की एक झलक को तरसे लोग

जहां दोनों को बधाइयों का सिलसिला चल रहा है, वहीं उनकी फोटो देखने के लिए फैंस बेताब हुए पड़े हैं। रणवीर और दीपिका की शादी की कुछ तस्वीरें बुधवार शाम मीडिया में आईं, लेकिन उनमें से किसी में भी दोनों का चेहरा नहीं दिख रहा था। वायरल हुई अधिकतर तस्वीरों में दोनों के परिवारवाले ही दिखाई दे रहे थे। ऐसे में सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी तस्वीरों का इंतजार कर थक गई हैं।

शादी में शरीक होने आज पहुंचेंगे शाहरुख खान

शादी में शरीक होने आज पहुंचेंगे शाहरुख खान

दीपिका-रणवीर इटली के खूबसूरत लेक कोमो में 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए। ये कपल 15 नवंबर को एक बार फिर शादी करेगा। दीपिका-रणवीर ने बुधवार को कोंकणी रीति-रिवाज से शादी की थी, वहीं गुरुवार को शादी सिंधी रीति-रिवाज से होगी। कहा जा रहा है कि गुरुवार सुबह शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली और फराह खान लेक कोमो पहुंच सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+