प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ कर दीपिका पादुकोण बनी एशिया की सबसे सेक्सी महिला, जीता Sexiest Asian Women 2018 का खिताब

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दो ब्यूटी क्वीन दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने अपने-अपने जीवन की नई शुरुआत की है। दोनों शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दीपिका-रणवीर की शादी और प्रियंका-निक की शादी ने मीडिया में खूब सूर्खियां बंटोरी। शादी के बाद दीपिका के लिए एक और अच्छी खबर आई है। दीपिका पादुकोण ने प्रियंका चोपड़ा को पछाड़कर Sexiest Asian Women 2018 का खिताब जीत लिया है। जी हां शादी के चंद दिनों बाद दीपिका एशिया की सबसे सेक्सी महिला बन गई है।

 प्रियंका को पछाड़कर दीपिका बनी सबसे सेक्सी महिला

प्रियंका को पछाड़कर दीपिका बनी सबसे सेक्सी महिला

बुधवार को जारी हुई फोर्ब्स की सेलिब्रेटी कमाई की लिस्ट में जहां दीपिका पादुकोण ने चौथा नंबर हासिल करते हुए पहली फीमेल एक्टर बनी तो वहीं बुधवार को जारी हुई एक लिस्ट में उन्हें सेक्सिएस्ट एशियन वुमेन का खिताब मिला। 50 मोस्ट सेक्सिएस्ट एशियन वुमन 2018 का खिताब दीपिका पादुकोण ने जीत लिया। आपको बता दें कि पिछले साल ये खिताब प्रियंका चोपड़ा को मिली थी।

 प्रियंका नबंर 2 के पायदान पर

प्रियंका नबंर 2 के पायदान पर

50 Sexiest Asian Women 2018 की लिस्ट में जहां दीपिका को नंबर 1 का खिताब हासिल हुआ है तो वहीं प्रियंका चोपड़ा नबंर 2 के पायदान पर है। लिस्ट के मुताबिक दीपिका को वर्क-इम्पेक्ट, मीडिया कवरेज और वोटिंग के हिसाब से एशिया की पहली सेक्सिस्ट महिला बनी, जबकि प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहीं।

 सेक्सिएस्ट वुमेन की Top 5 लिस्ट

सेक्सिएस्ट वुमेन की Top 5 लिस्ट

सेक्सिस्ट एशियन वुमन की टॉप-5 लिस्ट में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा और शिवांगी जोशी भी शामिल हैं। वहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी टॉप 5 की लिस्ट में स्थान बनाया है। एक्ट्रेस निया शर्मा को सेक्सिस्ट एशियन वुमन लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है, जबकि चौथा स्थान पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने हासिल किया है। पांचवे नंबर पर टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी है।

 फोर्ब्स की लिस्ट में दीपिका

फोर्ब्स की लिस्ट में दीपिका

32 साल की दीपिका ने हाल ही में रणवीर से शादी रचाई है। सादी के बाद एक के बाद एक खुशियां दीपिका के सामने आ रही है। पहले दीपिका फोर्ब्स इंडिया 2018 ने सबसे अमीर सेलिब्रेटीज की लिस्ट में पहली बार टॉप 5 में शामिल हुई तो वहीं अब एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब जीत लिया। आपको बता दें कि फोर्ब्स की लिस्ट में टॉप 5 में पहली बार कोई एक्ट्रेस शामिल हुई है। दीपिका को चौथा स्थान मिला है। साल 2018 में दीपिका पादुकोण की कुल कमाई 112.8 करोड़ हुई है। वहीं साल 2017 में दीपिका पादुकोण ने 70 करोड़ की कमाई की थी और इस लिस्ट में वो छठवें नंबर पर थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+