Deepanshi agarwal CA Topper: हैदराबाद की दीपांशी अग्रवाल कौन है, जो बनीं सीए टॉपर, 600 में से 521 अंक
Deepanshi agarwal CA Topper: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) द्वारा जनवरी 2025 सत्र के लिए घोषित CA इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में हैदराबाद की दीपांशी अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल किया है। दीपांशी ने 600 में से 521 अंक (86.83%) प्राप्त कर ऑल इंडिया टॉप किया है।
सीए टॉपर बनकर क्या बोलीं दीपांक्षी अग्रवाल?
दीपांशी अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, सही रणनीति और परिवार के सहयोग को दिया। उनका कहना है कि "अनुशासित दिनचर्या और निरंतर अभ्यास" ने उन्हें यह मुकाम हासिल करने में मदद की।

दीपांक्षी की कामयाबी पर हैदराबाद में जश्न का माहौल
दीपांशी की इस उपलब्धि से उनके परिवार, शिक्षकों और मित्रों में खुशी का माहौल है। उनके कोचिंग संस्थान और सहपाठियों ने इस सफलता पर गर्व जताया और दीपांशी को बधाई दी।
दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे ये छात्र
- थोटा सोमनाथ शेषाद्रि नायडू (विजयवाड़ा) – 516 अंक (86%)
- सार्थक अग्रवाल (हाथरस) – 515 अंक (85.83%)

ICAI CA Result 2025 रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल इन आसान चरणों का पालन करके अपने स्कोरकार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं:
1. सबसे पहले ICAI रिजल्ट वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
2. ICAI CA इंटर या फाउंडेशन जनवरी रिजल्ट 2025 लिंक खोलें।
3. निर्दिष्ट फ़ील्ड में अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।
4. उम्मीदवार का विवरण सबमिट करें।
5. अंतिम चरण में, आपका परिणाम प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।
ICAI CA परीक्षा का महत्व
CA इंटरमीडिएट परीक्षा को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है। यह परीक्षा हर साल दो बार होती है और लाखों उम्मीदवार इसमें बैठते हैं। इस बार परीक्षा जनवरी 2025 में दो ग्रुप में आयोजित हुई थी।
दीपांशी ने इस सफलता से यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयासों से कोई भी बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
ICAI CA रिजल्ट 2025 लाइव: फाउंडेशन परीक्षा की मुख्य बातें
उपस्थित हुए: 1,10,887 उम्मीदवार (58,240 पुरुष और 52,647 महिला) उम्मीदवार
उत्तीर्ण हुए: 23,861 (12,661 पुरुष और 11,200 महिला उम्मीदवार)
पुरुष उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 21.74 प्रतिशत
महिला उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 21.27 प्रतिशत
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 21.52 प्रतिशत।












Click it and Unblock the Notifications