मध्य प्रदेश: कांग्रेस में एक और बड़े कद्दावर नेता ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपना इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं। इस बीच शुक्रवार को कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी लगी गई। एक के बाद एक कई बड़े नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफे दे दिए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार शाम मध्य प्रदेश प्रभारी एवं महासचिव दीपक बाबरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। वहीं एमपी के सीएम कमलनाथ भी इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं।

Deepak Babaria, Congress General Secretary incharge of Madhya Pradesh has resigned from his post (file pic) pic.twitter.com/dYgwBO2U5S
— ANI (@ANI) June 28, 2019
दीपक बाबरिया से पहले शुक्रवार को ही पार्टी के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कांग्रेस के विधि और सूचना अधिकार विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। विवेक तंखा के इस्तीफे के कुछ घंटों के बाद दिल्ली, मध्य प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना समेत कई राज्यों के कई पदाधिकारियों ने भी अपना-अपना इस्तीफा सौंपा है।
बता दें कि कांग्रेस ने शुक्रवार को ही दिल्ली की अपनी सभी 280 ब्लॉक कमेटियों को भंग कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद घंटे भर के बाद ये फैसला किया। इसी हफ्ते पार्टी ने यूपी की भी सभी जिला समितियों को भंग कर दिया और लोकसभा चुनाव के दौरान अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के मामलों को देखने के लिए एक तीन सदस्यीय अनुशासन समिति का भी गठन किया है।












Click it and Unblock the Notifications