ब्रेकिंग न्यूज: सिर्फ सीएम केजरीवाल ही नहीं पूरी दिल्ली कैबिनेट देगी इस्तीफा

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने साफ किया है कि पार्टी के नई दिल्ली (हनुमान रोड) स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद औपचारिक तौर ही अंतिम एलान किया जाएगा। योगेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा से इंकार नहीं किया है। गौरतलब है कि केजरीवाल ने हाल ही में कहा था कि यदि उनकी सरकार जनलोकपाल बिल पास नहीं करा पाई तो वह इस्तीफा दे देंगे।
मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि जनलोकपाल बिल को लेकर वो किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे। आज विधानसभा में जाने से पहले भी अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर जनलोकपाल बिल पेश नहीं किया तो वो मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देंगे। आपको बताते चलें कि दिल्ली विधानसभा में भारी हंगामे और विरोध के बीच वोटिंग के बाद जनलोकपाल बिल पेश नहीं किया जा सका।
आम आदमी पार्टी सरकार ने जनलोकपाल बिल को विधानसभा की मंजूरी के बिना ही पेश की कोशिश की थी। वोटिंग में बिल के खिलाफ 42 विधायकों ने मत दिया जिससे यह प्रक्रिया मुश्किल हो गई। आप के विधायकों ने बिल को पेश करने के समर्थन किया था। जिनके मतों की संख्या 27 है।












Click it and Unblock the Notifications