इन ज़रूरी कामों के लिए 31 दिसंबर है आख़िरी तारीख
साल 2019 का आज आख़िरी दिन है और उसके साथ कई ऐसे काम हैं जिनके लिए 13 दिसंबर, 2019 की तारीख़ भी अंतिम दिन है.
अगर ये काम आपने अभी तक नहीं पूरे किए हैं तो उन्हें आज (31 दिसंबर) को ज़रूर पूरा कर लें ताकि अगले साल की शुरुआत में आपको अंतिम तिथि के ख़त्म हो जाने का दुख न हो.
ऐसे कुछ ज़रूरी कामों के बारे में हम यहां बता रहे हैं-
फाइल कर लें आईटीआर
अगर आप 31 अगस्त, 2019 तक आईटीआर फाइल नहीं कर पाए हैं तो 31 दिसंबर की तारीख़ आपके लिए बिल्कुल सही समय है.
आप एक विलंबित रिटर्न फाइल करके अपने 5000 रुपये बचा सकते हैं.
आयकर क़ानून, 1961 की धारा 234एफ के मुताबिक़ अगर 31 दिसंबर से पहले रिटर्न भरने पर 5000 रुपये जुर्मान लगेगा और उसके बाद रिटर्न फाइल करने पर 10 हज़ार रुपये जुर्माना देना होगा.
इसलिए जुर्माने की राशि कम करने के लिए आज ही जल्द से जल्द रिटर्न भर लें.
एसबीआई का एटीएम डेबिट कार्ड
अगर आपका स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) में खाता है और आप बैंक के एटीएम-डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो 31 दिसंबर की तारीख़ आपके लिए महत्वपूर्ण है.
एसबीआई बैंक ने ट्वीट करके जानकारी दी कि ग्राहक अपने पुराने मैग्नेटिक एटीएम-डेबिट कार्ड को बदलवा लें.
- 'चौकीदारों' ने जो खोजा क्या वो 'कालाधन' है? फ़ैक्ट चेक
- मोदी सरकार सुस्त अर्थव्यवस्था को रफ़्तार क्यों नहीं दे पा रही
इसके लिए आख़िरी तारीख़ 31 दिसंबर 2019 है. नया कार्ड ईएमवी चिप वाला और पिन आधारित होगा.
अगर आपका एटीएम-डेबिट कार्ड पुराना है तो आप नए साल से उससे पैसे नहीं निकाल पाएंगे. जो लोग नए कार्ड के लिए आवेदन कर चुके हैं लेकिन उन्हें कार्ड नहीं मिला है तो वो बैंक जाकर इस बारे में ज़रूर पता करें.
एडवांस टैक्स भरने की आख़िरी तारीख़
अगर आप पूर्वोत्तर राज्यों से हैं और एडवांस टैक्स की तीसरी किश्त नहीं भरी है तो आपके पास अब भी एक दिन बाक़ी है.
पूर्वोत्तर राज्यों के लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए एडवांस टैक्स की तीसरी किश्त देने की आख़िरी तारीख़ 31 दिसंबर 2019 है.
पहले एडवांस टैक्स की तीसरी किश्त देने की अंतिम तारीख़ 15 दिसंबर थी, जिसे केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने पूर्वोत्तर राज्यों में विरोध प्रदर्शनों के चलते बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया था.
आईटीआर कर लें वेरिफाई
अगर आपने अभी तक आयकर रिटर्न को वेरीफाई नहीं किया है तो 31 दिसंबर से पहले इसे पूरा कर लें.
आयकर नियमों के मुताबिक़ रिटर्न वेरीफाई के लिए रिटर्न फाइल करने के बाद 120 दिनों का समय दिया जाता है.
आयकर विभाग ने आईटीआर दाख़िल करने की अंतिम तारीख़ को 31 जुलाई 2019 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2019 कर दिया था.
इस हिसाब से आईटीआर को वेरीफाई करने की आख़िरी तारीख़ 31 दिसंबर, 2019 है.












Click it and Unblock the Notifications