सिडनी में पुलिस और हमलावर के बीच बातचीत जारी

दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्ष‍िप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।
प्रस्तुत हैं 15 दिसंबर की खबरें-8: बजे।

Sydney Attack

7:00 बजे। ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख शहर सिडनी के मार्टिन प्लेस स्थित एक कैफे में सोमवार को 30 लोगों को बंधक बनाने वाला संदिग्ध आतंकवादी इस हाई वोल्टेज ड्राम के दौरान लगभग नौ घंटे से पुलिस के साथ लगातार बातचीत कर रहा है। न्यू साउथ वेल्स के पुलिस आयुक्त एंड्र सिपियोन ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "हम मामले को शांतिपूर्वक निपटाना चाहते हैं।"

6:00 बजे। ईडी ने वाईएसआई कांग्रेस के जगन रेड्डी की संपत्ति जब्‍त की।

4:34 बजे। सीबीआई की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं अमित शाह-डेरेक ओ ब्रायन

4:24 बजे। एक न्‍यूज चैनल के हवाले से आईएसआईएस के ट्विटर हैंडल से ऑस्‍ट्रेलिया के सिडनी के बाद अब बेंगलुरु में उसी तरह के हालात पैदा करने की धमकी की बात कही गई है। लेकिन बेंगलुरु पुलिस ने इस खबर को पूरी तरह से निराधार और बकवास करार दिया है। वहीं केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने मामले में कार्यवाही करने बात कही है।

4:13 बजे।दिल्ली पुलिस को ऑस्ट्रेलिया की घटना के बाद अलर्ट किया गया, सभी एसएचओ को पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

4:00 बजे सिडनी कैफ में इलेक्ट्रिसिटी सप्‍लाई बंद की गई।

3:30 बजे बेल्जियम के घेंट स्थित एक अर्पाटमेंट में हथियारों से लैस चार लोग दाखिल। पुलिस ने इलाके को घेरा। शुरुआती तौर पर पुलिस ने इसे आतंकी हमला मानने से इंकार किया। अर्पाटमेंट में लोगों को बंधक बनाया गया है या नहीं इस बात की फिलहाल कोई जानकारी नहीं।

3:15 बजे। धर्मांतरण के मुद्दे पर हंगामे के बाद राज्‍यसभा स्‍थगित।

3:10 बजे। न्‍यूसाउथ वेल्‍स पुलिस ने सिडनी में लोगों से अपील की कि वे घर में रहकर ही काम करें जब तक पुलिस इस पूरे मुद्दे को सुलझा नहीं लेती है।

3:00 बजे। ललित नारायण मिश्रा हत्‍याकांड में अदालत18 दिसंबर को चारों दोषियों को सजा सुनाएगी।

2:40 बजे। आईटी कंपनी इंफोसिस की ओर से पुष्टि की उसका एक कर्मी सिडनी के बंधकों में शामिल है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने इस बाबत बयान दिया था।

2:25बजे। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के निदेशक अनिल सिन्‍हा को 2जी घोटाले की जांच और इसके प्रॉसिक्‍यूशन की मंजूरी दी।

2:15 बजे। एक न्‍यूज चैनल के हवाले से आईएसआईएस के ट्विटर हैंडल से ऑस्‍ट्रेलिया के सिडनी के बाद अब बेंगलुरु में उसी तरह के हालात पैदा करने की धमकी की बात कही गई है। लेकिन बेंगलुरु पुलिस ने इस खबर को पूरी तरह से निराधार और बकवास करार दिया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कोई भी जानकारी नहीं है। बेंगलुरु पुलिस के कमिश्‍नर ने मीडिया को सावधानी बरतने के साथ ही चिंताजनक हालात पैदा न करने का अनुरोध किया।

2:00 बजे। एडीशनल सॉलिसिटर जनरल एल नागेश्‍वर राव ने व्‍यक्तिगत वजहों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्‍तीफा दिया। उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा कानून मंत्री सदानंद गौड़ा को भेज दिया है। फिलहाल उनसे नई नियुक्ति तक अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया गया है।

1:45 बजे। न्‍यू साउथ वेल्‍स पुलिस का दावा सिडनी के संकट को खत्‍म होने में अभी समय लगेगा।

1:40 बजे। अहमदाबाद में कपास की कीमतों के विरोध में किसानों को प्रदर्शन।

1:35 बजे। अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा, न्‍यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की के साथ ही कनाडा के प्रधानमंत्री स्‍टीफन हार्पर ने ऑस्‍ट्रेलिया के सिडनी में हुई आतंकी घटना पर चिंता जाहिर की।

1:30 बजे। तिरुपति के विधायक एम वेंकटरमन्‍ना की हार्ट अटैक की वजह से मौत।

1:20 बजे। सिडनी कैफे में आतंकी ने आईएसआईएस का झ़ंडा मिलने पर एक बंधक को रिहा करने को कहा। आतंकी का दावा उसके पास 4 बम हैं।

1:15 बजे। केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री वैकेंया नायडू का दावा सिडनी के कैफे में बंधक बनाए गए लोगों में एक भारतीय बंधक भी शामिल। यह बंधक आईटी प्रोफेशनल है।

1:00 बजे। ऑस्‍ट्रेलिया के चैनल 7 का दावा सिडनी के मार्टिन प्‍लेस कैफे में 40 नहीं सिर्फ 15 लोग बंधक।

12:58 बजे। सिडनी के कैफे में लोगों को बंधक बनाए बंदूकधारियों ने खुंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के झंडे की मांग की है। उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से बात करने को भी कहा है।

12:48 बजे। झारखंड के दुमका में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग हमारे खिलाफ हैं, उनके पास हमारी आलोचना करने के लिए मुद्दों की कमी है। वे सोचते हैं क्या बोलें हमारे खिलाफ, क्योंकि हम लोगों की सेवा के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

12:30 बजे। मणिपुर में इम्फाल में महात्मा गांधी ऐवेन्यू के पास बम धमाका हुआ है। इस धमाके में एक की मौत हो गई है जबकि 5 लोग जख्‍मी हुए हैं।

12:12 बजे। बागपत में कोर्ट परिसर से बदमाश पुलिस सुरक्षा से 2 एके-47 लेकर फरार हो गये। पेशी के लिए कोर्ट लेकर आई थी देहरादून पुलिस।

11:59 बजे। सिडनी में चॉकलेट कैफे की घटना को पुलिस ने आतंकी हमला बताया।

11:40 बजे। धर्मांतरण मुद्दे पर हंगामे के चलते राज्य सभा की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगिता।

11:35 बजे। सिडनी के कैफे से आतंकी के कब्जे से दो और लोग भागने में सफल

11:32 बजे। 25 दिसंबर को सरकारी अवकाश रहेगा- स्मृति ईरानी

11:15 बजे। संसद से टीएमसी के सांसदों का वॉकआउट।

11:10 बजे। सिडनी में भारतीय दूतावास की ओर से संकट के बारे में जानकारी लेने या अपनों के बारे में जानने के लिए शुरू की गई हेल्‍पलाइन। अगर आपके अपने वहां पर मौजूद हैं तो आप डिप्‍टी कांसुलेट जनरल डॉक्‍टर विनोद बहादे को इस नंबर पर +61 481 453550 कॉल कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है।

10:55 बजे। ऑस्‍ट्रेलिया के पीएम टोनी एबॉट ने जानकारी दी कि आतंकी घटना के तहत सभी बंधक सुरक्षित हैं।

10:48बजे। ऑस्‍ट्रेलियाई पुलिस ने चॉकलेट कैफे में बंधक बनाने वाले आतंकी से किया संपर्क।

10:40बजे। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबट ने सिडनी के एक कैफे में सोमवार सुबह अज्ञात बंदूकधारी द्वारा 12 लाोगों को बंधक बनाए जाने की घटना पर जनता से शांति बनाए रखने और धीरज से काम लेने के लिए कहा है।

10:35 बजे। गोरखपुर से बीजेपी के सांसद योगी आदित्‍यनाथ विवादित बयान देते हुए कहा है कि आगरा मे जो घर वापसी कार्यक्रम शुरू किया गया है, उसे जारी रखना चाहिए।

10:30 बजे। ब्रिसबेन में भारतीय क्रिकेट टीम की सुरक्षा बढ़ाई गई। वहीं सुषमा स्‍वराज ने कैनबरा में भारतीय राजदूत को फोन कर हालातों के बारे में जायजा लिया।

10:25बजे। सिडनी के चॉकलेट कैफ से तीन बंधकों के भागने की खबरें।

10:20बजे। अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलांयल इंडस्‍ट्रीज ने मल्‍टीप्‍लेक्‍स बिजनेस कार्निवाल सिनेमा को बेचा।

10:15 बजे। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने सिडनी में हुए हमले की रिपोर्ट मांगी।

10:00 बजे। सिडनी के मार्टिन प्‍लेस में हुई आतंकी वारदात के बाद भारतीय दूतावास खाली कराया गया। मार्टिन प्‍लेस से भारतीय दूतावास सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर है।

9:32 बजे। ऑस्‍ट्रेलिया की आतंकी घटना के पीछे आतंकी संगठन अल नुसरा का हाथ होने की संभावना। यह संगठन अल कायदा और आईएस से जुड़ा हुआ है।

9:20 बजे। न्‍यूसाउथ वेल्‍स का बयान अभी तक किसी भी बंदूकधारी से कोई कांटेक्‍ट नहीं हो सका है।

9:15 बजे। ऑस्‍ट्रेलिया के सिडनी में जिस आतंकी ने लोगों को बंधक बनाया हुआ है उसके पास सुसाइड बेल्‍ट होने की खबरें। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को अमानवीय और दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया है।

9:00 बजे। सूत्रों के मुताबिक खबर है कि जिहादी टोनी एबट से बात करना चाहते हैं।

8: 10 बजे। सिडनी शहर के ऊपर हवाई मार्ग और सड़क मार्ग को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है।

8: बजे। प्रधानमंत्री टोनी एबट ने लोगों से अपील की है कि वो घबराएं नहीं और सामान्य तरीके से अपना काम करते रहें।

7: 40 बजे। मार्टिन प्लेस में बंधकों को निकालने की कोशिशें जारी हैं और इस बीच आसपास की बिल्डिंगों को भी खाली करा लिया गया है।

7:32 बजे। आस्ट्रेलिया के सिडनी के मार्टिन प्लेस कैफे में बंदूकधारी ने कई लोगों को बंधक बना लिया है।

सुबह 7: 30 बजे। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और दिल्ली में पड़े ओलों ने सर्दी को काफी बढ़ा दिया है जिसके कारण लोग काफी परेशान हैं। शीतलहर के चलते उत्तर प्रदेश में नौ लोगों की जान चली गई।

7:00 बजे। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जैतपुर इलाके में नशे में धुत कैब चालक ने शनिवार रात तीन पुलिसवालों को रौंद दिया। इस घटना में दो की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+