राजस्थान में भारी बारिश-आंधी की वजह से 22 की मौत, 100 से अधिक घायल
नई दिल्ली। राजस्थान में बुधवार देर रात तेज बारिश और आंधी की वजह से 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। तेज आंधी और बारिश की वजह से कई बिजली के खंबे भी गिर गए हैं जबकि कई पेड़ उखड़ गए। अलग-अलग जगहों पर तेज बारिश की वजह से लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार धौलपुर, भरतपुर और अलवर में अलग-अलग जगहों पर तेज बारिश की वजह लोगों की जान चली गई है।

यूपी-उत्तराखंड में भी बारिश का कहर
राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी अलग-अलग जगहों पर तेज बारिश और आंधी की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है। उत्तराखंड में बादल फट जाने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। चमोली में बारिश का कहर सबसे अधिक है। वहीं आगरा में अभी तक 24 लोगों की मौत की खबर है। आगरा सिटी में 2, सैया में 4, खेरागढ़ में 13, फतेहाबाद में 2, बाह में 2 और गाकरोल में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं राजस्थान के अलवर, भरतपुर और धौलपुर में कई लोगों की मौत हो गई है। इन जिलों के कई कच्चे मकान, दर्जनों बिजली के पोल और पेड़ गिर गई।

कई गाड़ियां टकराई, पेड़ गिरे
तेज बारिश की वजह से कई गाड़ियां आपस में टकरा गई, जिसकी चपेट में आने से 13 से अधिक लोगों की जान चली गई। । भरतपुर में एक कॉलेज का गेट गिरने से तीन लड़कों की मौत हो गई। तेज बारिश और आंधी की वजह से काफी संपत्ति का नुकसान हो गया। राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश की वजह से आठ लोगों की मौत हो गई। बरेली मंडल में भी तीन लोगों की मौत हो गई और सैकड़ो पेड़ गिर गए।

बिजली आपूर्ति ठप
वहीं सहारनपुर में दो और बिजनौर में तीन बच्चों की मौत हो गई। बिजली के खंबे गिरने और तार टूटने की वजह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। तेज हवाओं की वजह से फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। जिसकी वजह से किसानों की मुश्किल बढ़ गई है। वहीं दिल्ली में भी बारिश की वजह से इंडिया गेट के पास रोड पर कई जगह पेड़ गिर गए, जिसकी वजह से ट्रैफिक बाधित रहा।












Click it and Unblock the Notifications