बकरी के मरने की वजह से कंपनी को हुआ 2.68 करोड़ रुपए का नुकसान

Recommended Video

    Goat की Maut एक Company पर पड़ गई भारी, कंपनी को लग गया 2.68 Crore का Loss|वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कभी आपने सुना है कि किसी बकरी के मर जाने से कंपनी को करोड़ो रुपए का नुकसान हो जाए। जी हां ऐसा ही मामला ओडिशा में सामने आया है, जहां पर एक बकरी की मौत के बाद जिस तरह से लोगों ने आंदोलन किया, उसकी वजह से कंपनी को करोड़ो रुपए का नुकसान हुआ है। दरअसल सड़क हादसे में बकरी की मौत हो जाने की वजह से लोगों ने आंदोलन करना शुरू कर दिया, जिसकी वजह से कोयले का उत्पादन करने वाली कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड का काम रुक गया, जिसकी वजह से कंपनी को 2.68 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।

    डंपर के नीचे आई बकरी

    डंपर के नीचे आई बकरी

    जानकारी के अनुसार कोयला परिवहन के डंपर के नीचे बकरी के आ जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। जिसके बाद लोगों ने जगन्नाथ सिडिंग्स एक और दो के कामकाज को तीन घंटे तक के लिए रोक दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोग मांग कर रहे थे कि बकरी के मरने का उन्हें 60 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाए। अपनी मांग को लेकर पड़ोस के गांव वालों ने तालचेर कोयला क्षेत्र में सेमवार को सुबह 11 बजे से काम रोक दिया। काम के रुक जाने की वजह से ओडिशा सरकार और एमसीएल को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

     प्रदर्शनकारियों ने रोका काम

    प्रदर्शनकारियों ने रोका काम

    लोगों के प्रदर्शन को खत्म करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया। जिसके बाद तकरीबन ढाई बजे प्रदर्शनकारियों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया और दोबारा फिर से काम शुरू हो सका। काम रुकने की वजह से ओडिशा सरकार को 46 लाख रुपए और एमसीएल को 2.68 करकोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

    कंपनी ने दर्ज कराई एफआईआर

    कंपनी ने दर्ज कराई एफआईआर

    कंपनी को हुए भारी नुकसान के बाद कंपनी की ओर से स्थानीय पुलिस में ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया है कि कंपनी के काम में अवैध रुप से बाधा उत्पन्न की गई, लिहाजा ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एमसीएल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है जिसमे कहा गया है कि इस तरह की अवैध रुकावट की वजह से ना सिर्फ देश का आर्थिक विकास रुकता है बल्कि देश को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की राह में भी बाधा उत्पन्न होती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+