लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक, सरकारी कर्मचारियों की 4 प्रतिशत बढ़ाई डीए
Dearness Allowance: लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने गरीब परिवारों के साथ अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की डीए 4 प्रतिशत बढ़ाई है। इसके साथ ही पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी मिलती रहेगी।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों के लिए 4 प्रतिशत डीए बढ़ाई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कहा कि 1 जनवरी 2024 से सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी घोषणा की है।

31 जनवरी 2025 तक मिलेगी सब्सिडी
केंद्रीय कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पीएम उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने की मंजूरी दी है। लाभार्थियों को अगले साल 31 जनवरी 2025 तक सब्सिडी के पैसे मिलेत रहेंगे। बता दें कि पीएम मोदी ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को की थी।
10 करोड़ परिवारों को फायदा होगा
इस बीच मोदी सरकार ने उज्जवला योजना पर 300 रुपये सब्सिडी अगले एक साल के लिए बढ़ा दी है। मोदी सरकार के ऐलान के मुताबिक, महिलाओं को 31 मार्च 2025 तक उज्जवला योजना पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार के इस फैसले से 10 करोड़ परिवारों को फायदा होगा।
यह भी पढ़ें- पीएम उज्ज्वला योजना: केंद्र का बड़ा ऐलान, बढ़ी 300 रुपये सब्सिडी की अवधि, कब तक मिलेगा लाभ?












Click it and Unblock the Notifications