जेटली ने केजरीवाल समेत 6 लोगों पर किया केस, अरविंद बोले डरेंगे नहीं

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आखिरकार अपने ऊपर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाने वाले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत आप पार्टी के पांच नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया है।

वित्तमंत्री अरूण जेटली ने सबके खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में दस करोड़ रुपए की मानहानि का मुकदमा दर्ज किया। जेटली ने जिनपर केस किया है उनके नाम हैं कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह, राघव चड्ढा और दीपक बाजपेयी। जेटली आज दोपहर बाद पटियाला हाऊस कोर्ट पहुंचे। अब इस मानहानि केस की अगली सुनवाई 5 जनवरी को होगी।

जिसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि कोर्ट में केस करके जेटली जी हमें डराने की कोशिश ना करें। भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ हमारी जंग जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+