दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को कार से 10-15 मीटर तक घसीटा गया, AIIMS की सामने की घटना
स्वाति मालिवाल ने कार से घसीटे जाने की घटना पर ट्वीट कर कहा कि उनकी जान भगवान ने बचाई है। आप सोचिए दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली में एक वाक्या हुआ, जो फिर से राजधानी की सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल का हाथ कार की खिड़की में फंस जाने के बाद गुरुवार (10 जनवरी) सुबह करीब 3:11 बजे एम्स गेट 2 के सामने एक कार द्वारा 10-15 मीटर तक घसीटा गया।'' न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण जिला दिल्ली की डीसीपी चंदन सिंह ने कहा कि DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल को शराब के नशे में एक कार वाले ने 10-15 मीटर तक घसीटा। स्वाति मालिवाल कार वाले को शराब के नशे में गाड़ी चलाने को लेकर फटकार रही थी, तभी ड्राइवर ने अचानक कार की खिड़की का शीशा खींच लिया और स्वाति मालिवाल का हाथ उसमें फंस गया और वह 10-15 मीटर तक घसीटा गईं।

दिल्ली पुलिस ने कहा-आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि कार वाले ने स्वाति मालिवाल को गलत इशारे किए और 10-15 मीटर तक कार से घसीटा। गरुणा वैन की मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी की उम्र 47 वर्ष है और उसका नाम हरीश चंद्र बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी कार वाले ने शराब का सेवन किया था। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई और जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि इस घटना के लिए सूचित करने के लिए हौज खास थाने में फोन कॉल गई थी।

स्वाति मालिवाल बोलीं- दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए...
स्वाति मालिवाल ने गुरुवार को इस परे मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा, ''कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात इन्सपेक्ट (देखने) कर रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।''

भारतीय पहलवानों के विरोध पर क्या बोलीं स्वाति मालीवाल
भारतीय पहलवानों के विरोध पर स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, ''देश के चैंपियन रेसलर को धरने पर बैठे 24 घंटे हो चुके हैं। जब ये खिलाड़ी मेडल जीतते हैं तो नेता लाइन लगाके इनके साथ फोटो खिंचाते हैं इनकी जीत का क्रेडिट लेते हैं। आज सब गायब क्यों?'' स्वाति मालीवाल ने सवाल उठाया है कि आखिर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अब तक एफआईआर क्यों नहीं दर्ज किए गए हैं।
बता दें कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर विनेश फोगाट, संगीता फोगट, सोनम मलिक, अंशु मलिक समेत कई भारतीय पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
स्वाति मालीवाल बुधवार की रात जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन में बैठे पहलवानों से मुलाकात की और उन्हे भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ हैं।












Click it and Unblock the Notifications