पश्चिम बंगाल हिंसा में हुए बम धमाके में उड़ा डीसीपी का हाथ, गुस्साए लोगों ने कहा- 'दोषियों को हो कड़ी से कड़ी सजा'

पश्चिम बंगाल में रामनवमी के मौके पर हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कुछ पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हिंसा में आसनसोल-दुर्गापुर के डीसीपी और आईपीएस ऑफिसर अरिंदम दत्ता चौधरी ने अपना एक हाथ भी गंवा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों द्वारा बम फेंके जाने के बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका एक हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल अरिंदम चौधरी की फोटो आईपीएस असोसिएशन ने ट्विटर पर शेयर की है।

DCP And IPS Officer Arindam Dutta Chowdhury Lost One Hand In West Bengal Communal Violence, Twitter Users Ask For Punishment To Culprits

रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा सोमवार को भी जारी रही। इस हिंसा में कई लोग घायल हो गए हैं। हिंसा में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बम भी फेंका जिससे एक पुलिस अधिकार गंभीर रूप से घायल हो गए। डीसीपी अरिंदम दत्ता चौधरी ने इस हिंसा में अपना एक हाथ गंवा दिया। आईपीएस असोसिएशन ने ट्विटर पर घायल डीसीपी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'पुलिस जिन कठिनाईयां का सामना करती है, उसे देखकर दुख होता है। आसनसोल-दुर्गापुर के डीसीपी और आईपीएस ऑफिसर अरिंदम दत्ता चौधरी सोमवार को हुई हिंसा में गंभीर रूप से घायल हो गए और अपना एक हाथ भी गंवा दिया। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।'

इस फोटो को शेयर करते ही लोगों ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रियाएं दी हैं। लोगों ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा है कि इस हिंसा के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत कठिन है पुलिस की नौकरी ,जो करता है वही समझता है। सरहद पर तो दुश्मन का पता है यहाँ अपने ही वतन के अपने , हमलावर हो जाते हैं। ईश्वर DCP Arindam Dutta साहब को जल्द स्वास्थ्य लाभ दे। प्रार्थना है।' वहीं एक ने कहा, 'उन दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।'

यूजर पूजा अग्रवाल ने लिखा, 'पुलिस को अब पता चल रहा होगा की मानवता के दुश्मन कोन है,बहुत दुखद 56 राष्ट्र त्रस्त है तो भारत कैसे बचेगा जहाँ नेता इनके संरक्षक है।' कई ट्विटर यूजर ने लिखा कि पुलिस को इन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+