दाऊद ने दी 1993 दोहराने की धमकी, संपत्तियां खरीदने वालों को भी धमकाया, नीलामी से बौखलाया
Recommended Video

नई दिल्ली। लगातार अपनी संपत्तियों के नीलाम होने से बौखलाए अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने भारत में अपनी संपत्ति के खरीदारों को धमकाना शुरू कर दिया है। आजतक न्यूज चैनल ने दावा किया है कि दाऊद के गुर्गे ने चैनल को फोन करके 1993 दोहराने की धमकी दी है। दाऊद की कंपनी को जो लोग खरीदना चाहते हैं, उनको भी धमकियां मिली हैं।

भाई की जमीन को लेने की मत सोचना
हाल ही में न्यूज चैनल आजतक ने दाऊद के कई ओडियो टेप होने की बात कही है। अब चैनल ने दाऊद के गुर्गे का धमकी भरा फोन आने का दावा किया है। खबर के मुताबिक गुर्गे ने कहा कि दाऊद इब्राहिम को मोदी छू भी नहीं सकते हैं. इसके अलावा डी-कंपनी ने दाऊद की जब्त की गई संपत्ति को खरीदने वाले को भी धमकी देते हुए कहा है कि भाई की जमीन को खरीदने की हिमाकत मत करना वर्ना अंजाम बुरा होगा।

कराची से आया फोन
दाऊद के गुर्गे का धमकी भरा फोन आजतक के पत्रकार को आया। जिस नंबर से फोन किया गया, वो पाकिस्तान के कराची का है। इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए इस ऑडियो टेप को मुंबई पुलिस को दे दिया है। दाऊद इब्राहिम की कुछ संपत्तियों को सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट ने 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। इनमें रौनक अफरोज होटल, डांबरवाला बिल्डिंग और शबनम गेस्ट हाउस शामिल हैं।

मोस्ट वांटेड है दाऊद इब्राहिम
दाऊद इब्राहिम को 1993 को मुंबई में हुए सीरियल बम ब्लास्ट का मास्टर माइंड माना जाता है।इन ब्लास्ट में में करीब 257 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 700 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम भारत में मोस्ट वांटेड है।












Click it and Unblock the Notifications