बिरयानी खाते पकड़ा गया दाउद का भाई अब मांग रहा है 'चिकन'
मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर 19 सितंबर को मुंबई के नागपाड़ा से गिरफ्तार किया था। जिस समय इकबाल कासकर को जब गिरफ्तार किया गया तो वह हसीना पारकर के घर टीवी देखते हुए बिरयानी खा रहा था और टेलीविजन का मशहूर कार्यक्रम 'कौन बनेगा करोड़पति' देख रहा था। यह सीन था गिरफ्तारी वाले दिन का। दूसरे दिन जब पुलिस ने इकबाल से पूछताछ शुरू की तो उसका रवैया बहुत ही ढीला रहा। पूछताछ के दौरान इकबाल ने पुलिसवालों ने चिकन की मांग की। यहीं नहीं पूछताछ के समय इकबाल बीच-बीच में गाना भी गाने लगता था।


इकबाल ने उगले ये राज!
इकलाब के इस व्यवहार से पुलिस तंग आ चुकी है। मुंबई पुलिस ने अब कड़ा रुख अख्तियार करते हुए इकबाल से बिल्डरों, जमीन मालिकों और कारोबारियों के साथ जबरन उगाही के लिए चलाए जा रहे गिरोह को लेकर पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि इकबाल के खिलाफ शिकायत करने वाले बिल्डर जैन ने अपनी शिकायत में बताया है कि साल 2013 में उससे एक्सटॉर्शन किया जा रहा था। वहीं 2016 में उसने कंप्लेंट फ़ाइल की थी। इकबाल अभी तक जैन से 4 फ्लैट और 30 लाख रुपये कैश के तौर पर एक्सटॉर्शन कर चुका है। पुलिस ने इकबाल के इस गिरोह को लेकर जो पूछताछ की है उसमें मिली जानकारी के मुताबिक उसके इस काम दो कार्पोरेटर इस काम में साथ दे रहे थे। मुंबई पुलिस ने दोनों कार्पोरेटरों के खिलाफ समन जारी कर दिए हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर इकबाल से सामने उनसे पूछताछ होगी।

दाउद को नहीं है कोई बीमारी
दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर ने उन दावों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि दाऊद बेहद बीमार है। आपको बता दें कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा था कि कि दाऊद किसी बड़ी बीमारी से पीड़ित है और भारत आने के लिए मोदी सरकार से समझौते करने की कोशिश कर रहा है। जांच के दौरान इकबाल ने पुलिस को दाउद के चार ठिकानों के बारे में भी बताया है। साथ ही उसने पुलिस को बताया कि दाऊद कड़ी सुरक्षा के बीच रहता है और उसे कोई शारीरिक समस्या नहीं है। उसने बताया कि दाऊद की पत्नी महजबीन पिछले साल दुबई में उसकी पत्नी रिजवाना से मिली थी। उसने बताया कि उसने आखिरी बार अपनी भाभी से अपनी पत्नी रिजवाना के फोन से बात की थी। रिजवाना 4 बच्चों के साथ दुबई में रहती है।

सारा धंधा कैश में होता है
पुलिस के मुताबिक इकबाल ने बताया कि दाऊद फोन टैपिंग के डर से भारत में अपने परिवार को फोन नहीं करता है। पुलिस पूछताछ में कासकर के बैंक अकाउंट पता लगाने की कोशिश कर रही है। जिसमें उगाही के धन की बड़ी रकम जमा हो सकती है। हालांकि कासकर ने पुलि को बताया कि उसके पास कोई भी बैंक अकाउंट नहीं है और ना ही वह चैक लेता है। वह सारा पैसा कैश में लेता है। लेकिन किसी अकाउंट में जमा नहीं करता है।

डॉन की पत्नी पिछले साल मुंबई आई थी
डॉन दाऊद इब्राहिम की पत्नी महजबीं शेख पिछले साल अपने पिता से मिलने के लिए मुंबई आई थी। दाऊद की पत्नी महजबीं शेख उर्फ जुबीना जरीन पिछले साल मुंबई अपने पिता सलीम कश्मीरी से मिलने आई थी। इकबाल ने बताया कि कश्मीरी और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात के बाद महजबीं चुपचाप वापस चली गई। इस खुलासे से खुफिया तंत्र पर भी सवाल उठ रहे हैं,जिसे इसकी भनक तक नहीं लगी। इकबाल ने बताया कि उसके दो भाई दाऊद और अनीस इब्राहिम पाकिस्तान के कराची शहर में रह रहे हैं। उनके साथ छोटा शकील भी पाकिस्तान में ही मौजूद है। उसने चार पते भी बताए हैं, जो दाऊद की संपत्ति है। इकबाल के मुताबिक अनीस मुंबई में परिवार के सदस्यों से फोन पर बातचीत करता रहता है। खासतौर पर ईद के मौके पर।












Click it and Unblock the Notifications