दाऊद का शार्प शूटर गिरफ्तार, बीजेपी के इस बड़े नेता की हत्‍या का था प्‍लान

नई दिल्‍ली। अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम का शार्प शूटर राशिद मालबारी को आबूधाबी से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने जो खुलासे किए हैं उससे पूरे देश में सनसनी मची हुई है। राशिद मालबारी ने दाऊद इब्राहिम के राइट हैंड छोटा शकील के इशारे पर भाजपा नेता वरुण गांधी और श्रीराम सेना के संस्थापक प्रमोद मुथालिक को मारने का प्लान बनाया था। हालांकि प्‍लान को अंजाम देने से पहले ही उसकी गिरफ्तारी हो गई। आपको बता दें कि राशिद मालबारी को छोटा शकील का खास गुर्गा कहा जाता है। राशिद 2014 में मंगलुरु कोर्ट से बेल जंप कर नेपाल के रास्ते देश से फरार हो गया था।

नेपाल में अंडरवर्ल्‍ड का काम संभालता था राशिदख, छोटा राजन पर हमले में था शामिल

नेपाल में अंडरवर्ल्‍ड का काम संभालता था राशिदख, छोटा राजन पर हमले में था शामिल

सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक राशिद मालबारी नेपाल में अंडरवर्ल्‍ड का सारा काम देखता था। इतना ही नहीं साल 2000 में बैंकाक में छोटा राजन पर हुए हमले में भी राशिद शामिल था। सुरक्षा एजेंसियां अब राशिद की गिरफ्तारी के बाद उसका भारत लाने में जुटी है।

डी कंपनी का इंडिया में सबसे बड़ा गुर्गा है राशिद

डी कंपनी का इंडिया में सबसे बड़ा गुर्गा है राशिद

मंगलूरु कोर्ट में बेल जंप होने के बाद जब ये फरारा हुआ था, तब पुलिस ने इसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था। इसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस भी जारी हो चुका था। राशीद डी गैंग का इंडिया में सबसे बड़ा गुर्गा माना जाता है।

राशिद ऐसे बना शार्प शूटर

राशिद ऐसे बना शार्प शूटर

रशीद साल 1995 की शुरुआत में छोटा शकील के संपर्क में आया था। वह जेल में गिरोह के सदस्यों के लिए हवाला के सौदे करते था। उसने साल 1996 में पहली हत्या की थी। तब उसने मस्तान के साथ मिलकर मोहन कोटियान के साथी विलास को गोली मारी थी। इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक हत्याएं करता चला गया। साल 1997 में वह छोटा शकील के गिरोह का हिस्सा बन गया और उसने राजन के संदिग्ध सूचनाकार हुसैन वास्तरा को मार डाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+