अंडरवर्ल्ड से अब फैमिली को दूर रखना चाहता है डॉन दाऊद, अपने ही गुर्गे को दी ये चेतावनी
नई दिल्ली- अंडरवर्ल्ड की डी-कंपनी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दाऊद इब्राहिम अब इस बात से घबराया हुआ है कि कहीं उसकी फैमिली की नई पीढ़ी भी उसकी ही तरह जुर्म की दुनिया में बदनाम न हो जाए। दरअसल, हाल ही में दाऊद के परिवार का एक सदस्य जबरन उगाही और धमकाने के केस में गिरफ्तार हुआ है, तब से उसकी होश उड़ चुकी है। उसने अब अपने गुर्गों को सख्त चेतावनी दी है कि अगर उन लोगों की वजह से डॉन के परिवार पर कोई आंच आई तो वह किसी को छोड़ेगा नहीं।

भतीजे की गिरफ्तारी से आगबबूला है डॉन
पिछले जून में दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर के बेटे रिजवान को धमकी और जबरन उहाही के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। खबरों के मुताबिक जैसे ही दाऊद को यह खबर मिली वह आपे से बाहर हो गया। उसने परिवार की अगली पीढ़ी को जुर्म की दुनिया में धकेलने के लिए अपने दाहिने हाथ छोटा शकील के गुर्गे फहीम मचमच को खूब गालियां दीं और आइंदा ऐसी खबरें नहीं सुनाई देने के लिए चेता दिया। दरअसल, दाऊद को इस बात की भनक लग गई थी कि रिजवान ने मचमच के कहने पर ही किसी से जबरन उगाही की थी। जानकारी के मुताबिक जब रिजवान को गिरफ्तार किया गया, तब दाऊद यूएई में था और वहीं से फोन पर मचमच को भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया और आइंदा उसके परिवार के युवाओं को अपराध की परछाई से भी दूर रखने की सख्त चेतावनी दे डाली।

दहशत में क्यों आया डॉन?
खबरों के मुताबिक एक जानकार ने बताया है कि डॉन फैमिली के 'ज्यादातर बच्चे (नई पीढ़ी) जुर्म से दूर हैं। जो बहुत छोटे हैं वे विदेशों में पढ़ाई कर रहे हैं, दूसरे खाड़ी के देशों में शॉपिंग मॉल्स और दूसरे कारोबार चला रहे हैं। दाऊद अपने मृत भाई नूरा के बेटे सोहैल कासकर की गिरफ्तारी से पहले से ही परेशान था, उसे नार्को-टेररिज्म, आतंकियों को भौतिक मदद देने और नशीली दवा मंगवाने की साजिश में दोषी ठहराया गया था। उसके बाद इकबाल को पिछले साल जबरन उगाही के केस में पकड़ा गया था और अब रिजवान की गिरफ्तारी से वह बहुत गुस्सा हो गया।" जानकारी के मुताबिक डॉन का गुस्सा शांत करने के लिए गैंगस्टर मचमच कराची पहुंच चुका है और उसे समझाने-बुझाने में लगा हुआ है।

दाऊद के गैंग में गैंगवार की नौबत
खबरें ये भी हैं कि भतीजे की गिरफ्तारी पर आगबबूला होने के पीछे उसके अंडरवर्ल्ड गैंग में बढ़ती दुश्मनी भी एक कारण है। जानकारी ये है कि उसका गैंग अब दो गुटों में बंट चुका है। बड़ा गैंग शकील बाबू मियां शेख या छोटा शकील चलाता है, जबकि दूसरे गैंग का सरगना दाऊद का भाई अनीस इब्राहिम है। इन दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बहुत जबर्दस्त है। हालांकि, दाऊद अपने भाई से ज्यादा अपने खास गुर्गा छोटा शकील पर ज्यादा भरोसा करता है और मचमच शकील का दाहिना हाथ है। इसलिए, बदली परिस्थितियों में गैंगवार कुछ अलग रूप लेने की भी आशंका जताई जा रही है।

कानून की गिरफ्त में है इकबाल कासकर
जानकारी ये भी है कि जब 2003 में दाऊद का छोटा भाई इकबाल कासकर भारत आना चाहता था तो दाऊद ने उसे मना कर दिया था। अभी इकबाल कासकर जबरन उगाही के एक केस में बेटे रिजवान की तरह ही कानून के शिकंजे में है। भारत में अभी दाऊद के भाई-बहनों में अकेला इकबाल ही बचा है। जबकि बहन हसीना पारकर दो साल पहले हार्ट अटैक में दम तोड़ चुकी है।
-
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज -
Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, एक ही दिन में 2800 गिरे दाम, 10 ग्राम से 100 ग्राम तक अब ये है नया रेट -
Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check -
LPG Price Delhi: कमर्शियल सिलेंडर ने बढ़ाई दिल्ली के कारोबारियों की टेंशन, आज कितना है घरेलू गैस का रेट? -
कौन हैं Arshdeep Singh की मिस्ट्री गर्लफ्रेंड? लाइफ में अचानक हुई खूबसूरत हसीना की एंट्री! खुला राज -
Shalini Singh:' बेबाक हूं बेअदब नहीं', कौन हैं शालिनी सिंह? क्या है बृजभूषण शरण सिंह से रिश्ता? -
Iran USA War: ट्रंप की डेडलाइन को ईरान ने दिखाया ठेंगा, होर्मुज स्ट्रेट पर लिया सबसे बड़ा फैसला, तबाही तय!












Click it and Unblock the Notifications