LIVE: दावोस में ग्लोबल CEOs संग PM मोदी की राउंड टेबल मीटिंग

दावोस। विश्व आर्थिक मंच 2018, दावोस का आगाज हो चुका है। भारतीय समयानुसार सोमवार-मंगलवार की रात कार्यक्रम का आगाज हुआ। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की मीटिंग में पीएम मोदी ने दुनिया की टॉप बिजनस कंपनियों के सीईओ की राउंड टेबल मीटिंग की मेजबानी की। इस मीटिंग में पीएम मोदी ने बताया कि भारत का मतलब बिजनेस होता है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से भी मिले। प्रधानमंत्री मोदी 20 वर्षों में पहले पीएम हैं जो हाई प्रोफाइल शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री, पांच केंद्रीय मंत्रियों और कई उद्योग जगत के नेताओं सहित 130 से अधिक लोगों के साथ भारत के सबसे बड़े दल का नेतृत्व करेंगे।

शाहरुख को सम्मान

शाहरुख को सम्मान

सर्वोच्च उद्योग इकाई सीआईआई के नेतृत्व में सीईओ प्रतिनिधिमंडल में मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, अजीम प्रेमजी, राहुल बजाज, एन चंद्रशेखर, चंदा कोचर, उदय कोटक और अजय सिंह शामिल हैं। बॉलीवुड, से अभिनेता शाहरुख खान भी पहुंचे हैं। यहां उन्हें 'क्रिस्टल अवार्ड्स' से सम्मानित किया गया। (तस्वीर कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की)

जेटली नहीं है पीएम के साथ

जेटली नहीं है पीएम के साथ

प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ नहीं है, क्योंकि उन्होंने केंद्रीय बजट 2018 की तैयारियों के लिए देश में ही रहने का फैसला किया है। मोदी पूर्ण सत्र में भाषण भी देंगे। पिछले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यह भाषण दिया था । बुधवार को, प्रधानमंत्री विश्व भर से आए सीईओ के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। (तस्वीर कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की)

मैं बहुत ही उत्साहित

मैं बहुत ही उत्साहित

क्रिस्टल अवार्ड मिलने के बाद शाहरुख ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो बहुत ही उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि उनके काम को यह पहचान मिली वो उससे खुश हैं। शाहरुख ने पत्रकारों से कहा कि वो अब और उत्साह से काम करेंगे।

प्रधानमंत्री की मौजूदगी विश्व समुदाय के लिए एक बड़ा संदेश

प्रधानमंत्री की मौजूदगी विश्व समुदाय के लिए एक बड़ा संदेश

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री की मौजूदगी विश्व समुदाय के लिए एक बड़ा संदेश देती है, कि भारत व्यापार के लिए खुला है। यहां, हम सभी 'नए भारत 2022' के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिस पर हम काम कर रहे हैं।

विकास की अनूठी कहानी बताने आ रहे हैं पीएम

विकास की अनूठी कहानी बताने आ रहे हैं पीएम

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि प्रधानमंत्री यहां भारत के विकास की अनूठी कहानी / प्रमुख संरचनात्मक सुधारों और तथ्य के बारे में बताने के लिए आ रहे हैं कि जब कई देशों ने अर्थव्यवस्थाओं को बंद कर दिया, तब भारत ने अर्थव्यवस्था को खोला। हमारी एफडीआई 62% की वृद्धि हुई जब दुनिया भर में मात्र 16%। अमिताभ ने कहा कि हमने ढांचागत सुधारों के साथ हमारे विकास को बनाए रखा है, हमने वित्तीय समावेश के लिए वित्तीय विकास के साथ काम किया है। प्रधान मंत्री ने राजनयिक मोर्चे पर वैश्विक आतंकवाद पर काम किया है और उन सभी को बताने के लिए भारत का प्रतिनिधिमंडल यहाँ है।

शाहरुख पर बहुत ही गर्व

शाहरुख पर बहुत ही गर्व

फिल्म निर्माता करण जौहर ने शाहरुख के अवार्ड जीतने पर कहा कि उन्हें बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है। वहीं पद्मावत पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जौहर ने कहा कि फैसला पद्मावत के पक्ष में है। कानून अपना काम कर रहा है। मुझे उम्मीद है कि फिल्म की रिलीज सुरक्षित होगी।

ये दो आर्चाय कराएंगे योग

ये दो आर्चाय कराएंगे योग

बता दें कि इस बार दावोस में योग का सत्र भी है। इसके सफलता पूर्वक आयोजन के लिए आचार्य स्मित और आचार्य भारद्वाज भी यहां पहुंचे हैं। दोनों योग सत्र के फैसले से खुश हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच पर योग को पहुंचना सुखद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+