अपनी मां के लिए पति की तलाश कर रही बेटी, ट्विटर पर बताया कौन सी खूबियां होनी चाहिए
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इस वक्त एक मां-बेटी की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर के साथ लिखा गया कैप्शन लोगों के दिलों को छू रहा है। इस पोस्ट में एक लड़की ने अपनी मां के साथ ली गई एक सेल्फी साझा की है। जिसमें उसने बताया है कि वह अपनी मां के लिए एक सुंदर पति की तलाश कर रही है। साथ ही उसमें क्या खूबियां होनी चाहिए, ये भी बताया है।

आस्था वर्मा नाम की इस ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'अपनी मां के लिए 50 साल के सुंदर व्यक्ति की तलाश कर रही हूं। शाकाहारी हो, शराब ना पीता हो, संपन्न होना चाहिए।' हम सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी कहानियां सुनते रहते हैं कि लड़की अपने लिए लड़का ढूंढ रही है या फिर कोई लड़का अपने लिए अच्छी लड़की की तलाश कर रहा है। लेकिन एक बेटी को अपनी मां के लिए पति की तलाश करते हुए शायद ही इससे पहले देखा गया हो।
Tried. Failed. :) I didnot intervene till a long time..but socha, for her happiness.. I can atleast search up where I have a voice 😊
— Aastha Varma (@AasthaVarma) October 31, 2019
लोगों ने दिया सुझाव
आस्था का ट्वीट लोगों के दिलों को छू रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग कई नामों का भी सुझाव दे रहे हैं। आस्था की प्रोफाइल से पता चलता है कि वह वकालत की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने ये ट्वीट गुरुवार को किया था। जिसे अभी तक 18.8 हजार लाइक मिले हैं। पोस्ट पर तीन हजार लोगों ने प्रतिक्रिया दी है, जबकि 4.8 हजार लोगों ने इसे रीट्वीट किया है।
I know :( but humein konsa 100 200 log chahiye!
— Aastha Varma (@AasthaVarma) October 31, 2019
1 banda chahiye, fingers crossed 😊
मैट्रिमोनियल साइट पर जाने की सलाह
लोगों की प्रतिक्रियाएं देखकर ऐसा लग रहा है कि अधिकतर लोग इस उम्र में जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं। एक यूजर ने आस्था को मैट्रिमोनियल साइट पर जाने की सलाह दी है। जिसके जवाब में आस्था ने लिखा है कि वह टिंडर से लेकर मैट्रिमोनियल साइट सब खंगाल चुकी हैं लेकिन उन्हें कोई अच्छा दूल्हा नहीं मिल रहा है।
नमस्ते आंटी जी
— पंडित पुतिन मिश्रा (जनेऊधारी) (@Putinjaneudhari) November 1, 2019
my age is just above 25 Can i apply for ur beautiful and brave daughter.
plz आंटी जी दामाद बना लो मुझे अपना☺️🙏💞
एक यूजर ने हाथ मांग लिया
एक अन्य यूजर ने लिखा है कि शराब ना पीने वाला और संपन्न तो ठीक है लेकिन शाकाहारी होना मुश्किल है। इसके जवाब में आस्था ने लिखा है, 'हमें कौन सा 100 200 लोग चाहिए, एक ही बंदा चाहिए।' वहीं एक यूजर ने तो आस्था की मां से ही उनका हाथ मांग लिया है।












Click it and Unblock the Notifications