देखें VIDEO: हैवान पिता ने चप्पलों से पीटा, बेरहमी से बचने के लिए छत से कूद गई बेटी
जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले में एक पिता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। यकीन मानिए देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पिता अपनी 12 साल की बेटी को चप्पलों से पीट रहा था। पिता की इस बेरहमी से बचने के लिए बेटी ने मकान की छत से कूद गई। घायल अवस्था में उसे नीमराना के सचखंड अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर है और रीढ़ की हड्डी का छल्ला भी टूट गया है। गंभीर हालत में उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है। इस पूरी घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक लड़की छत पर मोबाइल से किसी युवक से बात कर रही थी। पिता को पता चला तो उसने छत पर ही पीटना शुरू कर दिया। वह रोती हुई भागी और बिना बाउंड्री की छत से नीचे कूद गई। यह घटनाक्रम पड़ोस की छत से वीडियो बना रहे युवक के मोबाइल में रिकार्ड हो गया। जिसने इसे वायरल भी कर दिया। गौरतलब है कि लड़की का परिवार बिहार का रहने वाला है। माता-पिता दोनों उद्योग क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी करते हैं। दो-तीन साल से नीमराना में किराये के मकान में रह रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि लड़की ने डर के कारण छत से गिरने की बात कही। उसने बताया कि वह छत पर मोबाइल से पड़ोस के युवक से बात कर रही थी। मेरे पापा को पता चल गया और इससे मैं डर गई और छत से नीचे गिर गई। पुलिस का कहना है कि जो वीडियो वायरल हुआ है उसे देखकर जो भी कार्रवाई बनेगी, वह की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications