दिल्‍ली में मोटी रकम की खातिर झारखंड की लड़कियों को बनाया गया बच्‍चा देने की मशीन

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। माथे पर गोल संसद भवन, ऊंची-ऊंची ऐतिहासिक इमारतें, फर्राटा भरती मेट्रो और बड़े-बड़े मॉल के दम पर इतराने वाली राजधानी दिल्‍ली में एक ऐसा मामला सामना आया है जिसे जानकार आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां लड़कियों को बच्‍चे देने की मशीन बना दिया गया था। जी हां घरेलू काम दिलाने के बहाने झारखंड के गुमला जिले से दिल्‍ली लाई गईं लड़कियों को बिना शादी कराए बच्‍चे पैदा करने के लिए विवश किया जाता है।

Minor forced to conceive and leter sells the babies for big money

इस बात का खुलासा दिल्‍ली से लौटी झारखंड के पतुरा गांव की सुमति ने बाल कल्‍याण समिति के सदस्‍य संजय कुमार व मीडिया के सामने किया। इन खुलासों में उसने यातनाओं का जो जिक्र किया वो हैरान करने वाले थे। सुमति के मुताबिक झारखंड से ले जाई गई युवतियों को बिना शादी कराए बच्चा पैदा करने के लिए मजबूर किया जाता है और फिर उनके बच्चे को मोटी रकम लेकर बेच दिया जाता है। दिल्ली की झारखंड मैन पॉवर ब्यूरो नामक प्लेसमेंट एजेंसी ऐसे कार्य में संलग्न है।

मालूम हो कि इस एजेंसी को नैना कुमारी उर्फ मालती चलाती हैं। वह इस क्षेत्र की लड़कियों को अच्छी तनख्वाह का लालच देकर अपने एजेंटों के माध्यम से घरेलू काम के बहाने दिल्ली ले जाती है। वहां डराकर उनका शारीरिक शोषण किया जाता है और बच्‍चे पैदा कराया जाता है। दैनिक जागरण अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक पीड़िता मूलरूप से प्रदेश के सिमडेगा जिले के सिकोरला राजूटोली कोलेबिरा की रहने वाली है। वह कई साल से अपने दीदी के साथ गुमला के बसिया प्रखंड स्थित पतुरा गांव में रहती थी।

कुछ ऐसी है हैवानियत की पूरी कहानी

करीब सात वर्ष पूर्व गांव का ही चैन सिह उसे अच्छा काम दिलाने की बात कर दिल्ली ले गया और नैना कुमारी के हवाले कर दिया। नैना ने चैन सिह को उसके एवज में 10 हजार रुपये दिए। नैना में उसे पीतमपुरा में राजेश सिह के घर तीन साल तक काम कराया। इस दौरान उसे एजेंसी द्वारा एक पैसा भी नहीं दिया गया।

फिर वहां से हटाकर कीर्तिनगर में संजय नरुल्ला के घर बतौर नौकरानी लगा दिया, जहां करीब चार साल काम किया लेकिन पारिश्रमिक नहीं मिला। वह नैना के एजेंसी गई, जहां अन्य लड़कियों को बच्चे पैदा करने के लिए ग्राहकों के पास भेजा जाता था। उस पर इस काम के लिए दबाव डाला गया, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। तीन माह पूर्व घर जाने की जिद करने पर उसे चैन सिंह के साथ 15 हजार रुपये देकर भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+