Video: दो शेरों से अकेला भिड़ गया कुत्ता, हिम्मत देख हर कोई हुआ हैरान

नई दिल्ली। बब्बर शेर चाहे जंगल में हो या खुले मैदान में उससे पंगा लेने की हिम्मत किसी जानवर में तो क्या इंसान में भी नहीं होती। हाथी जैसे बड़े-बड़े जानवर भी शेर को देखते ही अपना रास्ता बदल लेते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है जिसमें दो शेर एक कुत्ते से डर गए और पीछा छुड़ाने के लिए भागने लगे। कुत्ते की हिम्मत को देखते हुए सोशल मीडिया पर हर कोई हैरान है और अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर ने शेयर किया वीडियो

इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो वायरल हो गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खुले मैदान में दो शेर आराम से बैठे हैं तभी पीछे से एक कुत्ता आ जाता है। कुत्ते को अपनी तरफ आता देख पहले तो शेर उसकी तरफ लपकते हैं लेकिन कुछ देर बाद खुद अपनी जान बचाते नजर आते हैं।

कुत्ते की हिम्मत से शेर भी हैरान

कुत्ते की हिम्मत से शेर भी हैरान

18 सेकेंड के इस वीडियो में कुत्ते की फूर्ती और हिम्मत देखकर आप भी चकित हो जाएंगे। जब शेर ने कुत्ते पर हमला किया तो उसने भी पलटवार करते हुए भौंकना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं कुत्ता कई बार छलांगें मार मारकर शेर को पीछे धकेलता है। इस बीच शेर भी कुत्ते के हमले से खुद को बचाते हुए नजर आते हैं। अंतत: कुत्ते से पीछा छुड़ाने के लिए शेर वहां से चले जाते हैं।

वीडियो के साथ लिखा मजेदार कैप्शन

सुशांत नंदा ने वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है जो कुत्ते की हिम्मत के बारे में है। उन्होंने लिखा, आत्मविश्वास बहुत बड़ी ताकत है, एक बार जब आप खुद पर विश्वास करने लगते हैं तो जादू अपने आप नजर आने लगता है। बता दें कि सुशांत नंदा ने यह वीडियो 11 मार्च को शेयर किया था जिसे अब तक करीब 3 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही वीडियो को 300 से ज्यादा लाइक भी मिल चुके हैं।

यूजर ने कहा- कुत्ते को कोरोना तो नहीं?

ट्विटर के अलावा यह वीडियो अब फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी खूब शेयर किया जा रहा है, सुशांत नंदा के ट्वीट पर कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा, ऐसा तो नहीं कुत्ता कोरोना वायरस से संक्रमित हो और शेर उससे बचने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, इसे कहते हैं हिम्मत, एक बार कोशिश की जाए तो कोई भी चीज नामुमकिन नहीं लगती।

यह भी पढ़ें: अपने बच्चे के लिए कोबरा से भिड़ गई गिलहरी, वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+