अपने बच्चे के लिए कोबरा से भिड़ गई गिलहरी, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। गिलहरी और कोबरा के बीच लड़ाई का एक वीडियो सामने आया है। अपने बच्चों को बचाने के लिए गिलहरी कोबरा से भिड़ती दिख रही है। इस वीडियो क्लिप को भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

39 सेकेंड का है वीडियो
कोबरा और गिलहरी की लड़ाई का ये वीडियो 39 सेकंड का है। जिसमें गिलहरी कोबरा के हमलों से बचने की कोशिश कर रही है। वीडियो में देख सकते हैं कि गिलहरी किसी तरह कोबरा को भगाने की कोशिश कर रही है। कोबरा जब गिलहरी पर हमला करता है तो वो उससे भिड़ जाती है।
मां के प्यार की कोई सीमा नहीं
आईएफएस सुशांत नंदा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, मां के प्यार की कोई सीमा नहीं है। मां का प्यार आखिरी सांस तक नहीं मिटता। ये मां का प्यार है जो अपने बच्चों की रक्षा के लिए शक्तिशाली कोबरा के साथ एक गिलहरी (मां) की ताकत को समझाता है। ये वीडियो को साझा किए जाने के कुछ ही घंटे बाद ही वायरल हो गया है। हजारों लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं। सैकड़ों लोगों ने इसे रीट्वीट किया है।
प्रवीण कासवान ने भी शेयर किया था 'मां के प्यार' का वीडियो
भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कासवान भी अक्सर सोशल मीडिया पर वन्यजीव तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने दो हंसों का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में, एक फ्लेमिंगो दूसरे पक्षी के सिर पर अपनी चोच रखे है और उस हिस्से से खून बहता दिखाई दे रहा है। कासवान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, नहीं, ये लड़ नहीं रहे बल्कि दो राजहंस वास्तव में एक चूजे को खिला रहे हैं, और 'रक्त' या लाल लिक्विड वास्तव में क्रॉप मिल्क है।












Click it and Unblock the Notifications