'दंगल' गर्ल जायरा वसीम ने किया एक्टिंग छोड़ने का ऐलान, धर्म को बताई वजह, उमर अब्दुल्ला ने किया समर्थन
मुंबई। सिने जगत को एक धक्का देने वाली खबर सामने आई है, फिल्म 'दगंल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम ने अचानक बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान कर दिया है। जायरा ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक लंबा सा स्टेटमेंट शेयर कर अपने दिल की बात साझा की है। जायरा ने लिखा है कि 5 साल पहले मैंने बॉलीवुड में आने का फैसला लिया था और उसके बाद मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई, ये जर्नी मेरे लिए आसान नहीं रही है , मैं लगातार 5 सालों से लड़ रही हूं लेकिन अब हिम्मत नहीं है इसिलए मैं बॉलीवुड से अपना नाता हमेशा के लिए तोड़ रही हूं।

जायरा वसीम ने किया बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान
जायरा ने साफ शब्दों में लिखा है कि फिल्म इंड्स्ट्री से जुड़ने पर वो अपने धर्म इस्लाम से दूर होती जा रही हैं लेकिन वो बीते कुछ समय से खुद को समझाने की कोशिश कर रही थीं कि वो जो कर रही हैं वो सब सही है लेकिन उन्हें आखिरकार समझ आ गया है कि अपने धर्म इस्लाम की बताई हुई राह पर चलने में वो एक बार नहीं बल्कि 100 बार असफल रहीं हैं।
मुझे लग रहा है कि मैं गलत कर रही: जायरा वसीम
नई लाइफस्टाइल में वो फिट नहीं हो पा रही हैं इसी वजह से वो अब थक गई हैं और उन्होंने सिनेमा को छोड़ने का फैसला कर लिया है।जायरा ने आगे लिखा है कि मेरे लिए ये फैसला आसान नहीं था लेकिन मैंने काफी सोच-समझकर ये फैसला लिया है, जायरा वसीम के इस फैसले से उनके फैंस को झटका लगा है
फैंस को लगा झटका
फैंस ट्विटर पर उनके इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और हैरानी जता रहे हैं। फैंस को उनके इस फैसले पर यकीन ही नहीं हो रहा है, हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो जायरा के फैसले के साथ हैं, इसमें सबसे बड़ा नाम है जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला का।
उमर अब्दुल्ला ने किया समर्थन
उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके कहा है कि उम्मीद करता हूं, जायरा वसीम आगे अब जो भी करें, उसमें वो खुश रहें, वो जहां रहे खुश रहें, हमे उनके फैसले पर प्रश्न नहीं उठाना चाहिए, मैं उनके फैसले में उनके साथ हूं।












Click it and Unblock the Notifications