Remo D'souza: मशहूर बॉलीवुड डांसर-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती
Remo D'souza: बॉलीवुड डांसर-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर डांसर, कोरियाग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपने डांस के दम पर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले रेमो डिसूजा को शुक्रबार को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल लागा गया है। रेमो डिसूजा के बारे में खबर मिलते ही फैंस में खलबली मच गई है। उनके चाहने वाले उनके लिए दुआ मांग रहे हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है और उनकी हालत अब स्थिर है।
Recommended Video

उन्हें फिलहाल ICU में ही रखा गया है। जहां डॉक्टरों की टीम उनके हेल्थ पर नजरें बनाए हुए हैं। अस्पताल में उनके साथ उनकी पत्नी लिज डिसूजा भी मौजूद है। उनके लाखों फैंस उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। आपको बता दें कि रेमो न केवल एक अच्छे डांसर और कोरियाग्राफर हैं बल्कि वो एक अच्छे निर्देशक और कलाकार है। उन्होंने ABCD फिल्म की सीरीज से लोगों का दिल जीत लिया। बॉलीवुड के अलावा वो डांस स्कूल भी चलाते हैं। रेमो को बचपन से ही डांस का शौक है। वो जितने अच्छे डांसर हैं उनके ही अच्छे एथलीट भी हैं। उन्होंने अपनी कोरियोग्राफी के दम पर कई अवार्ड्स अपने नाम किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications