लड़की को चॉकलेट देने पर दलित लड़के की बेरहमी से पिटाई, नंगा कर गांव में घुमाया

मुंबई। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। उच्च जाति की लड़की को चॉकलेट ऑफर करने के लिए 13 साल के नाबालिग लड़के की बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद लड़के को नंगा करके पूरे गांव में घुमाया गया। इस घटना के बाद पिछले दो दिनों से गांव में तनाव बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, गांव में रहने वाले ऊंची जाति के कुछ लोगों ने इस नाबालिग लड़के को इतना पीटा कि वो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

लड़के ने स्कूल से घर लौटते समय लड़की को चॉकलेट ऑफर की थी

लड़के ने स्कूल से घर लौटते समय लड़की को चॉकलेट ऑफर की थी

अजारा पुलिस स्टेशन के पुलिस अफसर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि पीड़ित लड़के और लड़की का परिवार एक दूसरे को पहले से जानते थे। पिछले महीने उस लड़के ने स्कूल से घर लौटते समय लड़की को चॉकलेट ऑफर की थी और उसका हाथ भी पकड़ा था। लड़की ने घर आकर अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में बताया था जिसके बाद से दोनों परिवारों के बीच तकरार की स्थिति उत्पन्न हो गई।

लड़के को नंगा कर परेड करायी

लड़के को नंगा कर परेड करायी

इसके बाद बीते शुक्रवार को लड़की के एक अंकल और उनके एक दोस्त ने मिलकर उस 13 साल के लड़के को उठाया और एक कमरे में बंद कर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसके कपड़े उतार दिए गए और ग्राम पंचायत कार्यालय तक उसकी परेड कराई गई। यहीं नहीं लड़की के परिजनों ने सरेआम लड़के के घर वालों को गालियां दी और अपमानित किया। इसी बीच यह भी खबर सामने आई कि, लड़की को उसके परिजनों ने अपने रिश्तेदार के घर मुंबई भेज दिया है।

पुलिस ने लड़की के परिजनों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने लड़की के परिजनों को गिरफ्तार किया

लड़के की उच्च जाति के लोगों ने इतनी बेरहमी से पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने लड़की के परिजनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की कोशिश के चलते दोनों समुदायों के सदस्यों की एक बैठक हुई। जिसमें गांव में शांति बनाए रखने की अपील की गई। फिलहाल गांव में हालात सामान्य हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+