कबूतरबाजी मामले में दलेर मेंहदी को 2 साल की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला

Recommended Video

    Daler Mehndi 15 year पुराने Human Trafficking case में दोषी, 2 साल की हुई सजा । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। जाने-माने सिंगर दलेर मेंहदी को पटियाला कोर्ट ने कबूतरबाजी के मामले में दोषी करार देते हुए उन्हें दो साल की सजा सुनाई है। दलेर मेंहदी पर आरोप था कि उन्होंने गैरकानूनी तरीके से लोगों को विदेश पहुंचाने का काम किया है। इस मामले की सुनवाई करते हुए पटियाला कोर्ट ने दलेर मेंहदी को दोषी करार देते हुए उन्हें दो साल की सजा सुनाई है। दलेर मेंहदी के खिलाफ यह मामला 1998-99 में सामने आया था, जब वह अपने डांस ट्रूप के साथ अमेरिका के दौरे पर एक कार्यक्रम करने गए थे।

    2003 में दर्ज हुआ था मामला

    2003 में दर्ज हुआ था मामला

    दलेर मेंहदी के खिलाफ मानव तस्करी का पहला मामला 2003 में सामने आया था। उनपर आरोप था कि वह अपने भाई शमशेर की मदद से लोगों को गैरकानूनी तरीके से विदेश भेजने का काम करते हैं। इसके लिए वह लोगों से मोटी रकम वसूलते हैं। ये दोनों लोग अपनी म्युजिक टीम के जरिए लोगो को विदेश भेजते थे। जिसके बाद बख्शीश सिंह के नाम के व्यक्ति ने दलेर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत के आधार पर दलेर मेंहदी के खिलाफ 2003 में मामला दर्ज किया गया था।

    10 लोगों को पहुंचाया विदेश

    10 लोगों को पहुंचाया विदेश

    दरअसल दलेर मेंहदी एक एक्ट्रेस की कंपनी की ओर से 1998-99 में अमेरिका गए थे और वहां उन्होंने गैर कानूनी तरीके से तीन लड़कियों को सैन फ्रैंसिस्को छोड़ा था। इसके बाद एक बार फिर से दलेर मेंहदी और उनके भाई अमेरिका के दौरे पर गए और उन्होंने 1999 में तीन लड़कों को अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में गैर कानूनी तरीके से छोड़ा था। मेंहदी पर इस तरह से कुल 10 लोगों को विदेश गैर कानूनी तरीके से छोड़ने का आरोप था। वहीं 2006 में पटियाला पुलिस ने दलेर मेंहदी को बरी करने के लिए दो याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने कहा था कि दलेर के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और उनके खिलाफ मुकदमा चलना चाहिए।

    कई हिट फिल्मों में गाया

    कई हिट फिल्मों में गाया

    आपको बता दें कि दलेर मेंहदी कई बॉलिवुड फिल्मों में अपने गाने को लेकर लोकप्रिय हैं। उन्होंने दंगल, सुल्तान, मिर्जया सहित कई फिल्मों में गाना गया है। इसके अलावा वह कई एल्बम में भी अपनी आवाज दे चुके हैं। उनका गाना साड्डे नाल रहोगे तो ऐश करोगे काफी लोकप्रिय हुआ था, साथ ही रंग दे बसंती फिल्म में उनका गाना मोहे रंग दे बसंती भी काफी लोकप्रिय हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+