Daily Political Update: पीएम मोदी ने कश्मीर को बताया भारत का मस्तक, राहुल ने 5 योजनाओं का किया ऐलान

Daily Political Roundup: आर्टिकल 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार जम्मू कश्मीर पहुंचे। बख्शी स्टेडियम में पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर को भारत का मस्तक बताया। इस दौरान पीएम ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उधर, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस की 5 योजनाओं का ऐलान किया।

वहीं, भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा में लगे पाक समर्थक नारों को लेकर कांग्रेस को घेरा, तो वहीं बसपा के साथ गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि अब मैदान में लड़ाई होगी। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

daily political roundup update today

पीएम मोदी का जम्मू कश्मीर दौरा

आर्टिकल 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार कश्मीर दौरा रहा। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर को भारत का मस्तक बताया। पीएम ने कहा कि 370 हटने के बाद घाटी के लोग खुली सांस ले पा रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने ​कांग्रेस पर भी निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने आर्टिकल 370 के नाम पर लोगों को गुमराह किया है।

कांग्रेस की 5 योजनाओं का ऐलान

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को राजस्थान में प्रवेश कर गई। राहुल गांधी ने बांसवाड़ा में रैली को संबोधित किया। रैली में राहुल गांधी ने 5 बड़ी योजनाओं का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने पर 30 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। वहीं, MSP के लिए कानूनी गारंटी का वादा भी है। राहुल ने कहा, युवाओं के लिए भर्ती, 30 लाख खाली पद भरना, पहली नौकरी पक्की करना, पेपर लीक से मुक्ति ये काम सबसे पहले करेंगे।

बसपा से गठबंधन को लेकर क्या बोले अखिलेश

लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में शीट शेयरिंग के मुद्दे पर बातचीत जारी है। इसी बीच चुनाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बयान दिया है। अखिलेश यादव ने कहा, "प्रत्याशी बहुत जल्दी घोषित हो जाएंगे। चुनाव की तारीख आते-आते जनता भाजपा को हराने के लिए तैयार मिलेगी। हम चुनाव लड़ेंगे भी, लड़ाएंगे भी। वहीं, बसपा के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा, "गठबंधन बहुत हो चुके हैं, अब मैदान में लड़ाई में जा रहे हैं।"

भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

कर्नाटक विधानसभा में लगे पाक समर्थक नारों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा है। भाजपा नेता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया, ''जिन तीन लोगों मोहम्मद इल्ताज़, मुनव्वर अहमद और मोहम्मद शफ़ी की गिरफ्तारी की गई है, उसमें यात्रा के दौरान मोहम्मद इल्ताज़ राहुल गांधी के गले लग रहा है। यह व्यक्ति केवल राहुल गांधी से ही नहीं मिला है। वह व्यक्ति गौरव गोगोई, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, नसीर हुसैन, अजय माकन, सैम पित्रोदा, शशि थरूर और डीके शिवकुमार के साथ भी दिखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+