Daily Political Update: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान, दिल्ली में आप और भाजपा का प्रदर्शन

Daily Political Roundup: दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर घमासान मचा हुआ है। जहां सीएम की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं, केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। उधर, कांग्रेस ने टिकट नहीं मिलने पर वरुण गांधी को पार्टी में आने का न्योता दिया है।

Daily Political Roundup

वहीं, पंजाब में भाजपा ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर आप नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ता केजरीवाल को रिहा करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने सड़कों को जाम करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से प्रत्याशी सोमनाथ भारती समेत कई आप नेता और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

एक तरफ आप तो दूसरी तरफ भाजपा भी अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का प्रयोग किया। वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत कई भाजपाईयों को हिरासत में लिया गया। भाजपा का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

वरुण गांधी को हमारे साथ आना चाहिए: अधीर रंजन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा नेता वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर दिया है। बता दें कि पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी को इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। अधीर रंजन ने आरोप लगाया कि वरुण गांधी को इसलिए टिकट नहीं दिया, क्योंकि वह गांधी परिवार से आते हैं। उनकी छवी साफ व सुशिक्षित राजनेता की रही हैं। इसलिए हम चाहते हैं कि वह अब कांग्रेस में शामिल हों।

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है। राज्य में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन पर बात नहीं बन सकी। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बताया कि यह फैसला राज्य में लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर लिया गया है। पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर भाजपा अकेले दम पर चुनाव लड़ने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+