Daily Political Update: ED-CBI मोदी सरकार के भाई... हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद केंद्र पर हमलावर विपक्ष

Daily Political Roundup: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट पेश किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिम बजट की सराहना की, तो कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों ने बजट को निराशाजनक बताया।

वहीं, कथित भूमि घोटाले में ईडी द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर लालू यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है।

daily political roundup update

उधर, कांग्रेस ने भी निशाना साधते हुए ED और CBI को मोदी सरकार के भाई बताए। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

यह बजट मजबूत भविष्य की गारंटी- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिम बजट को मजबूत भविष्य की गारंटी बताया है। पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। यह बजट देश के भविष्य का निर्माण करेगा और गरीब, महिला, किसान को सशक्त करेगा। पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा कि यह बजट 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी देता है।

बजट में गरीब, किसानों के लिए कुछ नहीं

विपक्षी पार्टियों ने मोदी सरकार के इस अंतरिम बजट को निराशाजनक बताया। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इस बजट में रोजगार की कोई बात नहीं है। यह बजट आम चुनाव में आम जनता को लुभाने के लिए है, जो कि निराशाजनक है। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि बजट में गरीबों, महिला, युवा के लिए कुछ नहीं है। इस बजट ने आम जनता की उम्मीदों पर ठंडे मौसम में ठंडा पानी डालने का काम किया है। वहीं, शिरोमणी अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि मुझे इस बजट में एक अहंकार नजर आ रहा था।

ED और CBI मोदी सरकार के भाई: कांग्रेस

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी लगातार एक्शन ले रही है। हेमंत सोरेन, अरविंद केजरीवाल, लालू यादव, तेजस्वी यादव समेत कई नेता ईडी की रडार पर है। जिससे कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह तो PM मोदी और अमित शाह के उत्पीड़न और प्रतिशोध की राजनीति है। मोदी सरकार के दो भाई हैं- ED और CBI और इनका दुरुपयोग भारी तरीके से हो रहा है। एक ऐसा माहौल तैयार किया जा रहा है कि सब लोग ED, CBI में फंसे हुए हैं, यह षड्यंत्र है।

लालू यादव ने केंद्र पर बोला हमला

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने गुरुवार को एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, झारखंड की लोकप्रिय सरकार के जनप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र की तानाशाह सरकार प्रताड़ित कर रही है। भाजपा के यह घिनौने हथकंडे अल्प समय के लिए परेशान तो कर सकते हैं पर पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और हाशियों पर रहने वाले समूहों के संकल्प और महत्वाकांक्षाओं को पराजित नहीं कर सकते। भाजपा का डर जग-जाहिर है और जनता भी यह बात अब समझ चुकी है। हम मजबूती से हेमंत के साथ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+