Daily Political Update: 'याद रखें पाकिस्तान के पास भी एटम बम...', फारूक अब्दुल्ला ने दिया विवादित बयान
Daily Political Roundup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के करीबी पर छापेमारी में करोड़ों की नगदी मिलने पर तंज कसा।
पीएम ने कहा कि मोदी लूट का माल पकड़ रहा है। वहीं, पुंछ हमले पर दिए गए विवादित बयान को लेकर पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सफाई दी है, तो वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पीओके पर राक्ष मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विवादित बयान दिया है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहन रखी: फारूक अब्दुल्ला
पीओके को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान दिया है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा 'अगर रक्षा मंत्री कह रहे हैं तो आगे बढ़ें। हम रोकने वाले कौन होते हैं। लेकिन याद रखें, उन्होंने (पाकिस्तान) भी चूड़ियां नहीं पहनी हैं, उनके पास भी एटम बम है और दुर्भाग्य से वह परमाणु बम हमारे ऊपर गिरेगा।'
लूट हो रही बंद, मिल रहे करोड़ों कैश: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जनसभा को संबोधित करने ओडिशा पहुंचे। इस दौरान पीएम ने झारखंड के मंत्री के करीबी के घर से जब्त करोड़ों के नगदी को लेकर विपक्ष पर तंज कसा। पीएम ने कहा कि मोदी लूट का माल पकड़ रहा है। कुछ लोग भ्रष्टाचार को खत्म नहीं होने देना चाहते। लेकिन, मैं एक पाई भी किसी को खाने नहीं दूंगा। जो खाएगा जेल जाएगा।
चन्नी ने दी सफाई
पुंछ हमले पर दिए गए विवादित बयान को लेकर पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सफाई दी है। चन्नी ने कहा कि जब भी ऐसी घटना होती है, तो सरकार इसका राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करती है। मैंने सिर्फ सत्ता पक्ष की इस मानसिकता की आलोचना की। मैं उन बहादुरों और उनके परिवार के सदस्यों का सम्मान करता हूं जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया।
आरक्षण पर गरजे अमित शाह
बिहार के समस्तीपुर के उजियारपुर में एक सार्वजनिक रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग के लोगों के आरक्षण में बाधाएं डालीं। कर्नाटक में उन्होंने सरकार बनाई और रातों-रात बिना पिछड़ा वर्ग का सर्वेक्षण कराए मुस्लिम समुदाय को इसमें शामिल कर लिया। कांग्रेस ने पिछड़े समुदायों के 5% आरक्षण को कम कर दिया और इसे मुसलमानों को दे दिया। जब भाजपा कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में सरकार बनाएगी, तो हम मुसलमानों के इस आरक्षण को समाप्त कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications